एक राजनेता देश में ऐसा भी नजर आता है जो अपने राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता करने, हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि नोका से जाता है और बाढ़ पीड़ितों को बचाता है मदद करता है और सहायता करता है

एक राजनेता देश में ऐसा भी नजर आता है जो अपने राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता करने, हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि नोका से जाता है और बाढ़ पीड़ितों को बचाता है मदद करता है और सहायता करता है ?







आमतौर पर जब भी किसी राज्य में बाढ़ जैसी भारी आपदा आए, तब राजनेताओं को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई  सर्वेक्षण करते हुए, टीवी चैनलों पर और अखबारों के पन्नों पर देखा जाता है, और नेताओं को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के नाम पर हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री फेंकते हुए देखा होगा मगर इसके उलट, एक राजनेता देश में ऐसा भी नजर आता है जो अपने राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता करने, हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से नहीं बल्कि नोका से जाता है और बाढ़ पीड़ितों को बचाता है मदद करता है और सहायता करता है और यह काम एक दिन का नहीं होता है, बल्कि महीने भर का होता है, मैं जिक्र कर रहा हूं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का जो बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर लगभग 1 महीने से हैं, पप्पू यादव लगातार बाढ़ पीड़ित परिवारों की उनके घर जाकर मदद कर रहे हैं, यूं ही नहीं पप्पू यादव को गरीबों का मसीहा कहा जाता है, कुछ तो उनके अंदर है, जिस कारण वह गरीबों के मसीहा बने है, और जिन्हें गरीब लोग अपना मसीहा मानते हैं, यूं ही नहीं पप्पू यादव  आठ बार एक बार विधानसभा और सात बार बिहार से निर्दलीय सांसद बने, लोग तो देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर लड़कर भी चुनाव जीत नहीं पाते हैं, वहीं पप्पू यादव आठ बार निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक और सांसद बने, पप्पू यादव कहते हैं कि जनता भगवान है जनता ही नेता बनाती है और चुनाव जीताती है, पप्पू यादव ने इस मूल मंत्र को अपने राजनीतिक जीवन में उतारा पप्पू यादव का यह मूल मंत्र, देश के बाकी नेताओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकता है, यदि नेता चाहे तो, पप्पू यादव  बाकी नेताओं के लिए एक राजनीतिक शिक्षक की तरह है, जो पप्पू यादव से प्रेरणा लेकर, स्वयं अपनी दम पर बड़े राजनेता बन सकते हैं ! यदि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने और बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का सघन दौरा करने का रिकॉर्ड अंकित किया जाए तो, यह रिकॉर्ड पप्पू यादव के खाते में जाना चाहिए, क्योंकि पप्पू यादव बिहार के कोसी पूर्वांचल जिलों मैं प्रतिवर्ष आने वाली प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए, हमेशा जनता के बीच सहायता करते हुए नजर आते हैं, पप्पू यादव लंबे समय से केंद्र और राज्य की सरकारों से मांग कर रहे हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज देने की!  क्योंकि पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वयं जाकर एक दिन नहीं बल्कि महीने भर बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच रहकर समस्याओं को जानकर केंद्र सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग करते हैं ! बिहार में यूं तो बड़े-बड़े राजनेता हैं, ऐसे राजनेता भी है जिनकी दम पर केंद्र की भाजपा सरकार केंद्र में और राज्य में कायम है, लेकिन बिहार की जनता की सेवा या आर्थिक  मदद करने का सवाल आता है तब बिहार में एक ही चेहरा नजर आता है, और वह नाम है पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव!

                  



  देवेंद्र यादव

                कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most