भाजपा गुजरात में लगातार 30 वर्षों से सत्ता में है और लंबे समय तक गुजरात की सत्ता में राज करने वाली कांग्रेस गुजरात की सत्ता से बाहर है?

 भाजपा गुजरात में लगातार 30 वर्षों से सत्ता में है और लंबे समय तक गुजरात की सत्ता में राज करने वाली कांग्रेस गुजरात की सत्ता से बाहर है?





गुजरात कांग्रेस के नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने, गुजरात का प्रभारी बनते ही  कमान  संभाल ली है, गुजरात में भाजपा ने अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में सबसे पहले जीत का परचम लहराया था, उसके बाद भाजपा ने गुजरात में 1995 में पहली बार अपनी सरकार बनाई, भाजपा गुजरात में लगातार 30 वर्षों से सत्ता में है और लंबे समय तक गुजरात की सत्ता में राज करने वाली कांग्रेस गुजरात की सत्ता से बाहर है,  कांग्रेस ने गुजरात की सत्ता में वापसी करने के कई बार अवसर  खोए सबसे बड़ा अवसर गुजरात की सत्ता में कांग्रेस वापसी के लिए  2017 में आया था, कांग्रेस ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को मात्र 99 सीटों पर रोक दिया था, भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, लेकिन कांग्रेस केवल 77 सीट जीतने में कामयाब हुई थी तब लगा था कि कांग्रेस गुजरात की सत्ता में वापसी कर लेगी, मगर कांग्रेस वापसी नहीं कर पाई, बल्कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायक तोड़कर अपनी सरकार बना ली ! कांग्रेस ने 2017 का सबक नहीं सीखा नतीजा यह हुआ कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से चुनाव हारी और भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुजरात विधानसभा में जीत का एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, क्या कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में वापसी करेगी, इसका एलान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा के भीतर यह कहकर कर चुके हैं कि गुजरात की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस बाहर करेगी, क्या राहुल गांधी ने इसीलिए कांग्रेस के चुनावी मैनेजर कहे जाने वाले अपने भरोसेमंद नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, रणदीप सिंह सुरजेवाला को जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद ही उन्होंने गुजरात कांग्रेस की कमान अपने हाथ में ले ली है लेकिन गुजरात में सुरजेवाला के सामने चुनौती बड़ी है क्योंकि लंबे समय से गुजरात कांग्रेस के वह परिवार नजर नहीं आ रहे हैं जिन परिवारों मैं गुजरात में लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता का राज्य और केंद्र में सुख भो गा था, कांग्रेस गुजरात में 2017 में सत्ता के करीब थी मगर सरकार नहीं बनी लेकिन 2022 में बुरी तरह से चुनाव हारी उसके बाद गुजरात में कांग्रेस को जिंदा रखने के लिए, जिन नेताओं ने राज्य से लेकर केंद्र की कांग्रेस सत्ता का भरपूर आनंद उठाया वह नेता बुरे वक्त में नजर नहीं आए बल्कि जनता के बीच और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करते हुए दलित नेता जिग्नेश मेवानी सेवादल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिन ऋतिक मकवाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी जैसे नेता नजर आए, अब सवाल है कि जो नेता 5 साल से गुजरात में जनता के बीच नजर आ रहे थे और जनता की समस्याओं को सड़क से लेकर विधानसभा में उठा रहे थे, क्या रणवीर सिंह सुरजेवाला उन नेताओं को अपने साथ लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कि गुजरात की सत्ता में वापसी करने का रास्ता बनाएंगे या फिर उन नेताओं को साथ रखेंगे जो नेता गुजरात में कांग्रेस के बुरे वक्त में साथ छोड़कर अपने घरों में जाकर बैठ गए, यह सबसे बड़ा सवाल है और इस सवाल का उत्तर ही कांग्रेस को गुजरात की सत्ता में वापसी करने का रास्ता बनाएगा !

एक और बात यह है कि क्या रणदीप सिंह सुरजेवाला गुजरात विधानसभा चुनाव में राजस्थान के बड़े नेताओं का सहारा लेंगे और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिलाएंगे, गुजरात में राजस्थान के नेताओं को चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देने से पहले कांग्रेस हाई कमान को यह भी आकलन करना होगा और जानना होगा कि गुजरात में राजस्थान के बड़े नेताओं को 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी थी परिणाम क्या हुआ इस पर राहुल गांधी को गंभीरता से मंथन करना होगा और मंथन के बाद ही राजस्थान के बड़े नेता को गुजरात की जिम्मेदारी देनी होगी !

                 






 देवेंद्र यादव

              कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most