राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा या फिर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा

 राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा या फिर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा ?क्या राजस्थान के निकाय चुनाव के परिणाम 2028 में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी या फिर कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में वापसी करेगी, यह संकेत देंगे? 





यह कहना अभी मुश्किल है परिणाम का इंतजार करना होगा, और इंतजार राजस्थान के पंचायत राज चुनाव की घोषणा और परिणाम का भी इंतजार करना होगा ? लेकिन 2028 में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके संकेत मिलने लगे हैं ! राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे पर सभी की नजर है ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे तो वही भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती वसुंधरा राजे दो बार राज्य की मुख्यमंत्री रही, गहलोत चौथी बार और वसुंधरा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की रेस में है !

गत दिनों भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें वसुंधरा राजे को लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया, राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी की वसुंधरा राजे एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति में प्रभावशाली रहेगी, मगर जब स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चयन की प्रक्रिया चली तब वसुंधरा नदारत नजर आई, जहां एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत राजस्थान में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं वही भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे नजर नहीं आ रही है ! श्रीमती वसुंधरा राजे को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया तब लगा था कि वसुंधरा स्थानीय निकाय और पंचायत राज चुनाव में सक्रिय होगी, लेकिन प्रत्याशियों का चयन और प्रत्याशियों के नामांकन भरने के बाद भी अभी तक वसुंधरा राजे दिखाई नहीं दे रही है, जबकि अशोक गहलोत लगातार जिलों के दोरे कर रहे हैं ! कांग्रेस को अशोक गहलोत पर भरोसा है क्योंकि अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए राजस्थान में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर लागू की थी जिसका लाभ गरीब दलित आदिवासी पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग को मिला ! अशोक गहलोत कांग्रेस के पारंपरिक मतदाताओं और आम कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय नेता हैं क्योंकि अशोक गहलोत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परिवार की तरह मिलते हैं और कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं ! अशोक गहलोत की सक्रियता बता रही है कि 2028 में कांग्रेस राजस्थान की सत्ता में दमदारी से वापसी करेगी, अशोक गहलोत की सक्रियता से क्या यह समझे की, यदि 2028 में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की तो अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री होंगे ! यह इसलिए क्योंकि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन से लेकर प्रत्याशियों के नाम तय करने तक भूमिका 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़े उम्मीदवारों के हाथ में रही, मतलब साफ है अशोक गहलोत ने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को सफल बनाने की राजनीतिक रणनीति के तहत काम किया है, क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम कांग्रेस को राजस्थान की सत्ता में वापसी करवा सकते हैं यदि परिणाम कांग्रेस के अनुकूल आते हैं तो और इसके लिए शायद अशोक गहलोत सक्रिय हो गए हैं, जो नजर भी आ रहा है वही भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे जिन पर सभी की नजर है वह अशोक गहलोत की अपेक्षा काम ही नजर आ रही है और ना ही उनकी आवाज सुनाई दे रही है !










 देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most