कांग्रेस को ब्लॉक और जिलों में मजबूत करने के लिए, कांग्रेस ने कांग्रेस संगठन सृजन का कार्य चलाया और चल रहा है, लगभग अधिकांश राज्यों में कांग्रेस ने अपने नए जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं, ब्लॉक और जिलों के बाद अब कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में पदाधिकारीयो को बदलने का अभियान चल रही है, इसके लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार ले रही है !
2014 में कांग्रेस केंद्र की सत्ता और देश के अनेक राज्यों की सत्ता से बाहर हुई थी, 2014 के बाद से कांग्रेस और राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन को मजबूत कर केंद्र और अनेक राज्यों की सत्ता में वापसी करने के लिए लगातार कांग्रेस के भीतर प्रयोग कर रही है, लेकिन कांग्रेस केंद्र और अनेक राज्यों की सत्ता में वापसी नहीं कर पा रही है, क्या वजह है कि लगातार प्रयोग करने के बावजूद कांग्रेस केंद्र और अनेक राज्यों की सत्ता में वापसी नहीं कर पा रही है, इसका एक कारण राहुल गांधी लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी अपने राजनीतिक दुश्मनों पर सामने से वार कर रहे हैं लेकिन पीछे नहीं देख रहे हैं, राहुल गांधी आगे बढ़ते जा रहे हैं लेकिन पीछे नहीं देख रहे हैं, जबकि कांग्रेस और राहुल गांधी को सबसे बड़ा राजनीतिक नुकसान आगे से नहीं बल्कि पीछे से हो रहा है, राहुल गांधी को आगे बडने के साथ-साथ अपने पीछे कांग्रेस के भीतर क्या हो रहा है इस पर भी नजर रखनी होगी, तब कांग्रेस और राहुल गांधी राजनीतिक रूप से सफल होंगे, इसका हालिया उदाहरण राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव हैं, राहुल गांधी ने राजस्थान में ही संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बनाए गए जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में कहा था कि कांग्रेस ब्लॉक और जिला कमेटियों को मजबूत और ताकतवर बनाएंगे, राहुल गांधी के इस बयान के चंद दिनों बाद ही राजस्थान के निकाय चुनाव में पोल खुल गई की वर्षों से कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेता क्या चाहते हैं ! राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जब प्रत्याशियों के चयन और प्रत्याशियों की घोषणा करने की बात आई तब, राजस्थान के बड़े नेताओं ने ब्लॉक और जिला कमेटियों को एक तरफ करके अपने मन मुताबिक प्रत्याशियों का चयन और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ऐसा लगा जैसे राजस्थान में कांग्रेस का संगठन वजूद में है ही नहीं और राजनीतिक वजूद उन नेताओं का नजर आया जो नेता 2023 में राजस्थान विधानसभा का चुनाव लड़े थे, निकाय चुनाव में टिकट जिला कार्यकारिणी या ब्लाक कार्यकारिणी के अध्यक्ष ने नहीं दिए बल्कि 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़े कांग्रेस के प्रत्याशियों ने बांटे ऐसा लगा जैसे राजस्थान में कांग्रेस के अलावा एक और कांग्रेस चल रही है ! इसीलिए सवाल उठ रहा है कि राहुल गांधी को आगे देखने और बडने के साथ साथ पीछे भी देखना होगा कि उनके बाद कांग्रेस में बरसों से कुंडली मारकर बैठे नेता क्या-क्या कार गुजारी करते हैं और कांग्रेस को कमजोर करते हैं ! मैंने पूर्व में भी अपने ब्लॉग में लिखा था कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में बदलाव करना हे तो सबसे पहले राहुल गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद को समाप्त कर देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस के भीतर संगठन महामंत्री का ही पद है जो वर्षों से कुंडली मारकर बेठे नेताओं को ताकतवर ब नाकर अपनी मनमानी करने का अवसर दे रहा है, मेरा ब्लॉग बड़ा हो जाएगा इसलिए मैं संगठन महामंत्री का पद कांग्रेस के भीतर क्यों बनाया गया और इस पद के बाद कांग्रेस मजबूत हुई या फिर कमजोर हुई और इस पद के बाद कौन-कौन नेता राजनीतिक रूप से मजबूत हुए और मुख्यमंत्री बने ! इस पर में विस्तार से अगले ब्लॉग में बताऊंगा !
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान
No comments:
Post a Comment