उत्तर प्रदेश में लगभग चार दशक से भी अधिक समय से कांग्रेस के लिए राजनीतिक सूखा पड़ा हुआ है, क्या 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का राजनीतिक सूखा खत्म हो जाएगा?

 उत्तर प्रदेश में लगभग चार दशक से भी अधिक समय से कांग्रेस के लिए राजनीतिक सूखा पड़ा हुआ है, क्या 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का राजनीतिक सूखा खत्म हो जाएगा?





 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की रणनीति तो कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है, जिस तरह से 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लंबे अंतराल के बाद छह लोकसभा सीट जीतने में सफलता हासिल की थी, उस कामयाबी से भी बड़ी कामयाबी के लिए राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में प्रयास कर रहे हैं !

2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ का नारा बुलंद किया था, इस नारे की बदौलत उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 40 सीट जीतने में कामयाब हुआ था, क्या 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एक बार फिर से संविधान की लाल किताब को हाथ में लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी ! इसके संकेत शायद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पांडे को बदलकर दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाकर दे दिए थे, राजेंद्र पाल गौतम बड़े दलित नेता होने के अलावा दलित चिंतक और सोशल इंजीनियरिंग करने में पारंगत नेता है, बुधवार 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बड़े मुस्लिम नेता असीम वकार को कांग्रेस में शामिल कर राजेंद्र गौतम ने बता दिया कि वह बड़े राजनीतिक सोशल इंजीनियर हैं ! राजेंद्र पाल गौतम के उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद अब लगने लगा है कि कांग्रेस भाजपा से मुकाबला करने के लिए तैयार है ! उत्तर प्रदेश में यदि सोशल इंजीनियरिंग की बात करें तो, कांग्रेस के पास अब दलित अल्पसंख्यक ब्राह्मण और अखिलेश यादव के सहयोग से बड़े नेता मौजूद हैं जो 2027 में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करवा सकती है ! उत्तर प्रदेश में दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम मुस्लिम नेता असीम व कार ब्राह्मण नेता अजय राय मौजूद है जो कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक ताकत देंगे ! लेकिन सवाल यह भी है कि राहुल गांधी अपने ट्रैक से न उतरे, अक्सर देखा गया है जब कांग्रेस का माहौल बनता है और लगता है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है तब कांग्रेस के स्थानीय नेता कांग्रेस की जीत पर कम ध्यान देते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अधिक ध्यान देते हैं और नतीजा यह होता है कि कांग्रेस जीती हुई बाजी को हार जा ती है, लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राहुल गांधी गंभीर हैं राहुल गांधी की गंभीरता का परिणाम है कि धीरज गुर्जर जैसे सभी 6 स ह प्रभारीयो को बदलकर राहुल गांधी ने अपने भरोसेमंद नेताओं को सह प्रभारी बनाया है, अब नजर जिला अध्यक्षों पर है राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बदलकर नए जिला अध्यक्ष ब नाएगे इस पर सभी की नजर है और 3 सितंबर कि उस रिपोर्ट का इंतजार करना होगा जो जिलों में जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारीयो ने जिलों के कार्यकर्ताओं से जिला अध्यक्ष के लिए राय सूमारी करके हाई कमान को दी है ! कुल मिलाकर राहुल गांधी के भरोसेमंद दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश में चंद दिनों में ही कांग्रेस को खड़ा कर दिया, राहुल गांधी को अन्य राज्यों में भी राजेंद्र पाल गौतम जैसे जमीनी नेता को राष्ट्रीय प्रभारी बनाना होगा जो पूरा समय अपने राज्यों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए दें ! क्योंकि मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास राज्यों के प्रभारी ऐसे हैं जो केवल हवा किला बनाते हैं और हवा में बात करते हैं, हवाई जहाज से जाते हैं और फाइव स्टार होटल में कार्यकर्ताओं से नहीं बल्कि नेताओं के साथ बैठक कर हवाई जहाज से वापस दिल्ली लौट आते हैं ! राजस्थान इसका बड़ा उदाहरण है, जहां कांग्रेस के बड़े स्थानीय नेता राष्ट्रीय प्रभारी को तवज्जो तक नहीं देते हैं यह नजारा स्थानीय निकाय चुनाव में देखा गया है!

               







 देवेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार 

 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most