कांग्रेस जिलों की जंबो कार्यकारिणी को सीमित करने की दिशा में बढ़ती हुई नजर आ रही है, जो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हाई कमान का बेहतर निर्णय है !
कांग्रेस हाई कमान ने अपने तमाम प्रदेश अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिलों में पदाधिकारी की संख्या 31 से 51 ही रखें !
फिलहाल जिला प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में, कागजों में पदाधिकारीयो की भरमार है, जिला से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर, इतने पदाधिकारी है कि एक पदाधिकारी दूसरे पदाधिकारी को भी नहीं जानता है कि वह किस पद पर है, हर कोई कांग्रेस का पद लेकर हल्दी की गांठ लेकर पंसारी की तरह नजर आता था !
मैंने पूर्व में अपने ब्लॉग और युटुब पर वीडियो में बताया था और कहा था कि, जिला प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हल्दी की गांठ लेकर बेटे पंसारियों को हाई कमान हल्दी की गांठ देना बंद करें इससे कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो रहा है !
अब कांग्रेस हाई कमान में फरमान जारी किया है कि जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी को जंबो नहीं बल्कि सीमित बनाएं और पदाधिकारी की संख्या 31 से 51 रखें !
लेकिन सवाल जिलों का नहीं है बड़ा सवाल तो प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हल्दी की गांठ लेकर बैठे पंसारियों का है !
जिला कार्यकारिणी तो आज भी जंबो नहीं है सीमित ही है मगर जिला कार्यकारिणियों से अधिक बड़ी तो प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी है !
जो खानदानी कांग्रेसी हैं और पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस में है वह जानते हैं कि अब से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी में कितने पदाधिकारी होते थे और आज कितने हैं, जब कांग्रेस की कार्यकारिणी में पदों की संख्या सीमित हुआ करती थी तब कांग्रेस देश में मजबूत हुआ करती थी और कांग्रेस राज्यों से लेकर देश का चुनाव जीतती थी, लेकिन आज कांग्रेस की जिला प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी की संख्या पहले से कई गुना ज्यादा है इसके बावजूद कांग्रेस मजबूत नहीं है बल्कि कांग्रेस कमजोर है और लगातार राज्यों में विधानसभा के चुनाव हार रही है! यदि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बात करें तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ही लगभग 80 के करीब तो सचिव और सह सचिव हैं, जो हल्दी की गांठ लेकर पंसारी बनकर बैठे हुए हैं, कमोबेश यही हालत प्रदेश कार्यकारिणियों का भी है !
जिला कार्यकारिणी मैं पदाधिकारी की संख्या सीमित करना अच्छी बात है मगर प्रभाव तो जब देखा जाएगा तब पार्टी हाई कमान अपनी प्रदेश और राष्ट्रीय कार्य तारिणी में भी पदाधिकारी की संख्या सीमित करेगा !
कांग्रेस हाई कमान पदाधिकारी की संख्या सीमित करने के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्षों को यह भी निर्देश देखी एक बार जब कार्यकारिणी की घोषणा हो जाए उसके बाद जिलों और प्रदेश में कोई पदाधिकारी नहीं बनेगा, बीते वर्षों में देखा गया है कि जिला प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होने के बावजूद, कांग्रेस के भीतर जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किए जाते रहे हैं इससे कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हुआ है और आरोप भी लगा है कि कांग्रेस के भीतर पदों को बेचे जाता है! हर कभी पदाधिकारी नियुक्त करने के कारण ही जिला प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी एक साथ जंबो कार्यकारिणी के रूप में नजर आने लगी !
देवेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment