क्या कांग्रेस बगैर राजनीतिक गुणा भाग लगाए ही, राज्यों में अपने राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त कर देती है?
, इसका प्रमाण यह है कि कांग्रेस ने जब भी पूर्व मुख्यमंत्री को राज्य का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया, उन राज्यों में कांग्रेस कितनी मजबूत हुई और राज्यों का विधानसभा चुनाव जीता और कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई, ऐसा याद नहीं आ रहा जबकि कांग्रेस ने समय-समय पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया है!
क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 28 मार्च शनिवार को पंजाब के वरनाला में थे और उन्होंने किसान और मजदूर सभा को संबोधित किया इसलिए बात पंजाब से ही शुरू करते हैं, पंजाब में 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राष्ट्रीय प्रभारी बनाया था, हरीश रावत के पंजाब का प्रभारी बनने के बाद पंजाब में कांग्रेस कितनी मजबूत हुई यह किसी से छिपा नहीं है बल्कि पंजाब में कांग्रेस को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री को राज्य का राष्ट्रीय प्रभारी बनाने से पंजाब में तो कांग्रेस को नुकसान हुआ ही साथ में उत्तराखंड में भी कांग्रेस को नुकसान हुआ जहां से हरीश रावत आते हैं, पंजाब और उत्तराखंड में कांग्रेस की बेहतर स्थिति थी पंजाब में कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बना सकती थी क्योंकि सामाजिक और जातीय समीकरण चन्नी के नेतृत्व में कांग्रेस के पक्ष में थे, और उत्तराखंड में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती थी लेकिन कांग्रेस ने पंजाब मैं अपनी सरकार को खोया और उत्तराखंड में सत्ता में वापसी नहीं कर पाई, क्या पंजाब में 2022 की तरह एक बार फिर से कांग्रेस गलती दोहरा रही है क्योंकि कांग्रेस ने 2022 की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब का राष्ट्रीय प्रभारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया है, पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेताओं के भीतर गुटबाजी इतनी है कि स्वयं राहुल गांधी को 28 मार्च को मंच पर बैठे पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को कड़ी हिदायत देनी पड़ी !
2022 में पंजाब के अलावा उत्तराखंड में भी विधानसभा के चुनाव थे, कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों ने 2022 में उत्तराखंड के मजबूत नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड से पंजाब भेज दिया नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा का चुनाव हार गई ठीक वैसे ही 2027 में पंजाब में विधानसभा के चुनाव हैं और 2028 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव ऐसे में छत्तीसगढ़ के मजबूत नेता का पंजाब में रहना जरूरी है या फिर अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में रहना जरूरी है क्योंकि पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं, क्या कांग्रेस 2022 को दोहराना चाहती है !
कांग्रेस हाई कमान ने 2014 के बाद अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री को समय-समय पर विभिन्न राज्यों का या तो राष्ट्रीय प्रभारी लगाए या फिर चुनाव के वक्त मुख्य पर्यवेक्षक लगाया, अशोक गहलोत भूपेश बघेल यह वह नाम है जो किसी भी राज्य के विधानसभा चुनाव में अपनी बड़ी जिम्मेदारी लेते हैं लेकिन यह दोनों पूर्व मुख्यमंत्री अभी तक जिन राज्यों में भी विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी लेकर गए हैं उन राज्यों का चुनावी परिणाम क्या हुआ है यह किसी से छुपा नहीं है आखिर क्यों कांग्रेस के रणनीतिकार गलती को दोहराते रहते हैं, राहुल गांधी ने पंजाब के बरनाला में कांग्रेस की जनसभा के मंच से मंच पर बैठे कांग्रेस के बड़े नेताओं को कहां की जब तक कांग्रेस के बड़े नेता टीम भावना से नहीं खेलेंगे तो कांग्रेस को नुकसान होगा इसलिए कप्तान नहीं खिलाड़ी बनो, तभी कांग्रेस जीत पाएगी, लेकिन सवाल यह भी है टीम को एकजुट रखने के लिए टीम के कोच का बेहतर होना भी जरूरी है और जरूरी रेफरी का निष्पक्ष होना भी जरूरी है !
क्योंकि टीम को मैदान में कोच ही उतारता है और रेफरी खिला ता है जब दोनों ही भूमिकाओं में पूर्व मुख्यमंत्री नजर आएंगे तो टीम कैसे जीत पाएगी ! कांग्रेस हाई कमान कोच और रेफरी ऐसे नेताओं को बनाती है जिनका ध्यान अपने राज्यों के विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होता है वह कैसे अन्य राज्य में प्रभारी बनकर कांग्रेस को चुनावी सफलता दिलाएंगे इसलिए राहुल गांधी को कोच और रेफरी पर गंभीरता से ध्यान देना होगा ! यदि कोच मजबूत होगा और रेफरी निस्वार्थ होगा टीम में जीत का जज्बा होगा और नेताओं के बीच गुटबाजी नहीं होगी, क्योंकि जीत के लिए रणनीति कोच ही बनाता है, खेलने खिलाड़ी हैं लेकिन रणनीति कोच की होती है, और जब कोच मैदान में स्वयं खेलने का प्रयास करता है तो खिलाड़ी और दर्शन दोनों निराश हो जाते हैं! इसलिए राहुल गांधी को स्वयं मंथन करना चाहिए की पूर्व मुख्यमंत्री को राज्यों में राष्ट्रीय प्रभारी लगाना और चुनाव प्रभारी लगाना कितना औचित्य है!
देवेंद्र यादव, Sr Journalist,
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment