अभी भी कांग्रेस के भीतर अपेक्षा होते हुए नजर आ रही है !

अभी भी कांग्रेस के भीतर अपेक्षा होते हुए नजर आ रही है ! पप्पू यादव की





कांग्रेस में आयातित नेताओं की भरमार है और पार्टी ने आयातित नेताओं को संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है, मगर दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक पहचान और मजबूत जनाधार रखने वाले नेताओं की अभी भी कांग्रेस के भीतर अपेक्षा होते हुए नजर आ रही है !

इसका सबसे बड़ा उदाहरण शायद बिहार के नेता पूर्णिया से सात बार निर्दलीय सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपनी पार्टी जाप का विलय कांग्रेस में कर दिया था लेकिन कांग्रेस पप्पू यादव को बिहार में पूर्णिया से अपनी पार्टी के टिकट पर चुनाव तक नहीं लाडवा पाई थी, क्योंकि कांग्रेस बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सामने बेबस थी और तेजस्वी यादव नहीं चाहते थे कि पप्पू यादव पूर्णिया से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और उन्होंने पूर्णिया से अपना उम्मीदवार उतार दिया लेकिन पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की, चुनाव जीतने के बाद पप्पू यादव कांग्रेस के साथ संसद से लेकर सड़क पर चट्टान की तरह खड़े नजर आए और आ रहे हैं !



 वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम डॉक्टर अनिल जय हिंद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जैसे नेताओं को बना रखा है इसके अलावा कन्हैया कुमार से लेकर अनेक ऐसे नेता हैं जिन्हें कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दे रखी है, इनमें से कई नेता ऐसे हैं जो लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पद लेकर बैठे हुए हैं !

अक्सर यह चर्चा क्यों होती है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर क्यों है और कांग्रेस चुनाव क्यों नहीं जीत पाती है, यदि राहुल गांधी इसे गंभीरता से समझे तो इसका मुख्य कारण यह भी है कि कांग्रेस के भीतर बड़े-बड़े पदों पर आयातित नेता मौजूद हैं जिनका खास ना तो राजनीतिक जन आधार है और नाही उन में राजनीतिक रणनीति की समझ है, कांग्रेस का आम कार्यकर्ता इन नेताओं को अपने पर बोझ मानता है, और अपने आप को उपेक्षित महसूस कर कुंठित होकर अपने घरों में बैठ जाता है इसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर है, कहते हैं ! सवाल पप्पू यादव का है जो संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़े नजर आते हैं, राहुल गांधी ने अभी तक पप्पू यादव को बड़ी जिम्मेदारी क्यों नहीं दी जबकि कांग्रेस के भीतर जितने भी आयातित नेता मौजूद हैं उनमें से सबसे मजबूत नेता पप्पू यादव हैं जो बिहार में ही नहीं बल्कि देश में कई राज्यों में कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं, यही नहीं रंजीता रंजन जैसी तेज तर्रार नेता को भी कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी नहीं दे रखी है जबकि राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए !

हालांकि पप्पू यादव और रंजीता रंजन दोनों गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता हैं, और दोनों के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अच्छे संबंध हैं ! मगर सवाल कांग्रेस के भीतर बड़ी जिम्मेदारी देने का है जो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पप्पू यादव को नहीं दे पा रहे हैं इसकी वजह क्या है यह तो राहुल गांधी ही बेहतर जानते होंगे लेकिन बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव खत्म हो गया अब 2029 मैं होने वाला आम चुनाव है, यदि बिहार में कांग्रेस को मजबूत कर बेहतर प्रदर्शन करना हे, तो पप्पू यादव को अभी से कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए !

                       



देवेंद्र यादव,  कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most