2026 में राजस्थान से कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में कौन जाएगा, पैगाम ए मोहब्बत से जाएगा, या फिर महिला नेतृत्व सृजन से जाएगा?
दिल्ली से कांग्रेस नेतृत्व किसका पैगाम भेजती है, इस पर सभी की नजर है, लेकिन मेरी नजर, कांग्रेस के अग्रिम संगठन के उन दो प्रोग्राम पर है जो 3 दिन के अंदर 14 15 और 16 फरवरी को जयपुर में आयोजित हुए !
राजस्थान महिला कांग्रेस ने 14 फरवरी से 15 फरवरी तक दो दिवसीय नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया, इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता पवन खेड़ा नजर, शायद यह पहला अवसर था जब पवन खेड़ा राजस्थान कांग्रेस के किसी प्रोग्राम में मुख्य अतिथि थे, शायद इसलिए क्योंकि पवन खेड़ा राजस्थान से राज्यसभा में जाने का जुगाड़ कर रहे हैं हालांकि पवन खेड़ा राजस्थान से ही हैं लेकिन वह राजस्थान की राजनीति में कभी सक्रिय नजर नहीं आए लेकिन इन दिनों खेड़ा कुछ अधिक ही राजस्थान में सक्रिय नजर आ रहे हैं, लेकिन जिस प्रोग्राम में वह मुख्य अतिथि थे, वह प्रोग्राम खेड़ा को उनकी मंजिल तक पहुंचाएगा या नहीं, इसकी चर्चा करने से पहले बिहार विधानसभा चुनाव को याद करना होगा, बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले, बिहार में दो नेता अधिक सक्रिय नजर आ रहे थे एक थे पवन खेड़ा और दूसरी नेता थी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, अलका लांबा ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में लगभग 6 महीने पहले से ही अपना डेरा डाल लिया था, और ऐसा लग रहा था जैसे बिहार को फतह करने के लिए कांग्रेस हाई कमान ने बड़ी जिम्मेदारी अलका लांबा को दे दी है मगर अलका लांबा बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को भी टिकट नहीं दिलवा पाई थी, हालांकि यह काम उन्होंने जानबूझकर किया था यह आरोप उन पर बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फातिमा ने लगाया था क्योंकि अलका लांबा और बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष फातिमा के बीच में 36 आंकड़ा था ! पवन खेड़ा और अलका लांबा की बिहार में सक्रियता के बाद चुनाव परिणाम क्या आए यह सभी को पता है ! बिहार के बाद में अब पवन खेड़ा और अलका लांबा दोनों नेता राजस्थान में नजर आए !
सवाल उठता है कि क्या 14 और 15 फरवरी को राजस्थान महिला कांग्रेस ने नेतृत्व सर्जन प्रशिक्षण का प्रोग्राम पवन खेड़ा को राज्यसभा का टिकट दिलाने के लिए रखा था, या फिर अलका लांबा की भी नजर राजस्थान से राज्यसभा में जाने पर है ! क्योंकि दोनों नेता पवन खेड़ा गांधी परिवार के करीब और अलका लांबा कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के करीब मानती हैं
राजस्थान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे नेतृत्व दिलाना चाहती हैं, क्या पवन खेड़ा की नजर पहले राजस्थान से राज्यसभा में और बाद में राजस्थान कांग्रेस का नेतृत्व संभालने पर है, क्योंकि राजस्थान में लंबे समय से कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकल लग रही है !
कांग्रेस का दूसरा प्रोग्राम 16 फरवरी को था, जो जबरदस्त था, इस प्रोग्राम से पहले शायद ही कभी कांग्रेस के बैनर पर इतना भव्य प्रोग्राम हुआ होगा, कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान ने पैगाम ए मोहब्बत का प्रोग्राम किया जो यादगार कहा जा सकता है ! क्योंकि इस प्रोग्राम में राजस्थान भर से कांग्रेस के सभी समुदाय के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिरकत की!
लेकिन सवाल यह है कि क्या नेतृत्व सृजन प्रशिक्षण और पैगाम ए मोहब्बत दोनों का मकसद एक ही है कि राजस्थान से इस बार राज्यसभा में कौन जाएगा !
यदि दोनों प्रोग्राम को देखे तो दोनों प्रोग्राम में राजस्थान के तमाम नेता मौजूद थे लेकिन राजनीतिक ताकत की बात करें तो राजनीतिक ताकत और जन आधार पैगाम ए मोहब्बत के कार्यक्रम में नजर आ रहा था !
अब इंतजार करना होगा कांग्रेस नेतृत्व के पैगाम का पैगाम किसके नाम आता है!
पैगाम पवन खेड़ा के नाम आएगा या फिर राजस्थान के किसी मुस्लिम नेता के नाम आएगा ! वैसे तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर का पैगाम राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर चर्चा में है!
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment