कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपने हाथ में ले ली है कमान

 असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोहरा, के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद, कुछ समय बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की कमान, कामाख्या माता के दर्शन करने के बाद, कांग्रेस की  राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी ने

अपने हाथ में ले ली है कमान 




गत दिनों पार्टी हाई कमान ने इसी साल होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए स्कैनिंग कमेटी की घोषणा की थी, असम स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष पार्टी हाई कमान ने श्रीमती प्रियंका गांधी को बनाया था, तब 20 जनवरी को मैंने अपने ब्लॉग में लिखा था, कि कांग्रेस को प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे नहीं बल्कि स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों को ब्लॉक और जिलों में भेज कर स्थानीय कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से पूछ कर प्रत्याशियों का चयन करना चाहिए, कांग्रेस शायद असम में ऐसा ही प्रयोग करने जा रही है, जहां स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य जिलों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों से परामर्श कर जीतने वाले प्रत्याशियों का चयन करेंगे, क्योंकि असम की कमान श्रीमती प्रियंका गांधी के हाथों में है, इसलिए इस प्रक्रिया को ईमानदारी और गंभीरता से अपनाया जा सकता है !

कांग्रेसी राज्यों में विधानसभा के चुनाव लगातार क्यों हार रही है इसके लिए मैंने कई बार लिखा था, कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे कराना बंद करें और चुनाव के समय चुनाव वाले राज्यों में वार रूम के ताला लगाए, तो कांग्रेस को चुनाव में सफलता मिल सकती है ! कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशियों के चयन के लिए राज्यों में सर्वे कराए जाते हैं और चुनावी वार रूम खोले जाते हैं, लेकिन चुनावी नतीजा कांग्रेस के लिए सुखद नहीं आते हैं कांग्रेस चुनाव हार जाती है ! स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य दिल्ली से हवाई जहाज में बैठकर चुनावी वाले राज्यों में जाते हैं पांच सितारा होटल में विश्राम करके कांग्रेस के वार रूम में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ गुफ्तगू करते हैं वहां जहां कांग्रेस का आम कार्य करता और नेता अपनी बात रखने के लिए जा नहीं पाता है, और स्क्रीनिंग कमेटी वार रूम से ही लगभग प्रत्याशियों का चयन कर हवाई जहाज में उड़कर वापस दिल्ली पहुंच जाती है और दिल्ली में बैठकर विधानसभा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देती है ! जब प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होती है तब कांग्रेस राज्यों का आधा चुनाव हार जाति है क्योंकि कांग्रेस का कार्यकर्ता आरोप लगने लगता है की टिकटों की बंदर बांट हो गई बल्कि कार्यकर्ता आरोप तो नेताओं पर  टिकट बेचने का भी लगता हुआ सुनाई देता है !

 शायद इसीलिए कांग्रेसी कमान असम में कांग्रेस की पुरानी रणनीति को अपना कर प्रत्याशियों का चयन करने की योजना बना रही है, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य जिलों में जाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और अन्य सामाजिक संगठनों से विचार विमर्श कर जीतने वाले प्रत्याशियों का चयन करेंगे!


असम के विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन असम विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है इसलिए भी क्योंकि असम के साथ जिन अन्य राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उनमें से सबसे ज्यादा जीतने की संभावना कांग्रेस के लिए असम में है, असम के भीतर कांग्रेस का संगठन भी तरुण गोगोई के नेतृत्व में मजबूत है, लेकिन सवाल भरोसे पर है पार्टी हाई कमान को तरुण गोगोई पर पूरा भरोसा करना होगा, और शायद इसीलिए हाई कमान ने असम की चुनावी कमान प्रियंका गांधी के हाथों में दी है, और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े चुनावी रणनीतिकार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार हैं, वही  कांग्रेस के प्रमुख मुस्लिम नेता इमरान मसूद है !

कांग्रेस हाई कमान ने असम में मजबूत और अनुभवी नेताओं की टीम को पहुंचाया है, लेकिन कांग्रेस हाई कमान को यह भी ध्यान रखना होगा कि असम मे दिल्ली से वह नेता कम से कम जाएं जो अक्सर चुनावी वाले राज्यों में, " बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना " की तरह पहुंच जाते हैं और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं !

कांग्रेस हाई कमान को दिल्ली के नेताओं से ज्यादा स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भरोसा कर उन्हें चुनाव की कमान देनी चाहिए !

                    


देवेंद्र यादव, Sr Journalist 

कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most