अदालत ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिया प्रकरण दर्ज करने का आदेश*

 *अदालत ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिया प्रकरण दर्ज करने का आदेश*

_थाने पर हिरासत में गंभीर मारपीट का मामला_




________________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*


_थाने पर हिरासत में गंभीर मारपीट का मामला_

*विजयनगर*

कोटा  22फरवरी । कोटा की एक अदालत ने हिरासत में मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आबिद अख्तर लॉयर्स एसोसिएट के मानवाधिकार अधिवक्ता एडवोकेट अन्सार इन्दौरी ने बताया कि थाना रेलवे कॉलोनी के पुलिस कर्मियों द्वारा अकील खान नाम के एक युवक के साथ  हिरासत में मारपीट की गई थी। गंभीर घायलावस्था में परिजनों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया था। पीड़ित द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए शिकायत दी गई थी,जिस पर उचित कारवाही नहीं होने पर पीड़ित ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत न्यायालय में पुलिसकर्मी के खिलाफ परिवाद पेश किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम 1विभा आर्य ने परिवाद की जांच और पीड़ित के मेडिकल रिकॉर्ड के अवलोकन के आधार पर अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि परिवादी के साथ मारपीट की गई है। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक वृत द्वितीय कोटा शहर को उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है।


_(थाना रेलवे कॉलोनी के ये पुलिसकर्मी हैं आरोपी)_


नमोनारायण मीणा 

जितेंद्र उर्फ जीतू

मदनलाल

श्योजाराम

नरेश चौधरी व अन्य।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most