- *24- मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली और आम सभा का आयोजन*
- ____________
_________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर, जयपुर*
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी) की ज़िला कमेटी, जयपुर ने केंद्र की भाजपा-आरएसएस की मोदी सरकारी द्वारा मनरेगा कानून को खत्म करके वीबी ग्रामजी जैसा बेरोजगारों और गरीबों के हकों पर कुठाराघात करने वाला कानून बनाने , श्रम कानूनों को समाप्त कर आम मेहनतकश - मज़दूर विरोधी चार लेबर कोड्स लाने, बिजली बिल 2025 , स्मार्ट मीटर, बीज बिल 2025,शांति बिल, विभिन्न देशों के साथ किये गये मुक्त व्यापार समझौतों और जयपुर जिले के स्थानीय मुद्दों जैसे - कच्ची बस्तियों के स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन, दिल्ली के रामलीला मैदान में 24- मार्च को होने वाली रैली और राज्य स्तरीय जत्था अभियान को लेकर
जयपुर ज़िला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
कन्वेंशन में 24- मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली और आम सभा में व्यापक भागीदारी, आंदोलन के महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बिजली बिल,बीज बिल, मनरेगा की समाप्ति,श्रम कानूनों की समाप्ति, शांति बिल, मुक्त व्यापार समझौतों, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी का कानून , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति आदि को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुये आंदोलन की रूप-रेखा तय की गई।
देश में राज्य स्तरीय जत्थों के तहत राजस्थान में 24- फरवरी घड़साना से 07 मार्च को जयपुर तक चलने वाले जत्था अभियान और जयपुर में 20- फरवरी से 07- मार्च तक और 08- मार्च से 23- मार्च तक व्यापक जनाभियान चलाने के बारे कार्यक्रम तय करते हुये इन मुद्दों पर आगामी आंदोलन की रूप-रेखा भी तय की गई।
कन्वेंशन में जनता के अलग-अलग जनसंगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी द्वारा किए जाने वाले आंदोलन के मुद्दों का पुरजोर समर्थन करते हुये इसे देश हित और देश के आम आवाम के भविष्य की रक्षा के लिये जरूरी कदम बताया।
कन्वेंशन में किसान, मजदूर, महिला, छात्र -युवा, दलित आदिवासी संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों ने सम्बोधित करते हुये जिले भर में जनता के सभी हिस्सों में व्यापक अभियान चलाने का ऐलान लिया।
कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मुद्दों के अलावा जयपुर स्थानीय मुद्दों जैसे बस्तियों के पट्टे, विभिन्न कॉलोनियों के नियमन , नशे की समस्या , स्मार्ट मीटर और साफ-सफाई ख़ासतौर पर कच्ची-गरीब बस्तियों, दलित आदिवासी अल्पसंख्यक समुदायों के इलाकों में साफ़ सफाई और मूलभूत सुविधाओं की जानबूझकर की जा रही अनदेखी का सवाल उठाया।
इन मुद्दों को लेकर जयपुर की बस्तियों में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा और इनके समाधान के लिये आंदोलन किया जायेगा।
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना से 24-फरवरी को शुरू होकर राज्य के विभिन्न ज़िलों से होते हुए 07 मार्च को जयपुर पहुंचने वाले वाले जत्थे का जोबनेर में स्वागत करते हुये दोपहर विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और सायंकाल 3.00 बजे जयपुर शहर में आमसभा और प्रदर्शन किया जाएगा।
कन्वेंशन की अध्यक्षता नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष मोहसिन खान पठान, जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष तहजीबुन और सीटू के जिला अध्यक्ष किशन सिंह राठौड़ ने की।
कन्वेंशन के मुख्य वक्ता सीपीआई(एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य और जिला कमेटी जयपुर के सचिव डॉ. संजय "माधव" थे ।
कन्वेंशन को सीटू के राज्य अध्य्क्ष भंवर सिंह , DYFI के जिला सचिव रितांश आज़ाद, जनवादी महिला समिति की वरिष्ठ नेत्री कुसुम सांईवाल और ज़ीनत अन्वी , दलित शोषण मुक्ति मंच जयपुर के सत्यनारायण पालीवाल, SFI से जिला उपाध्यक्ष युवराज कस्वां , नौजवान सभा की सांगानेर कमेटी के मोहसिन कागज़ी, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला अध्यक्ष मोहसिन पठान, नौजवान सभा की नवयुवती कमेटी की अन्वी और अखिल भारतीय किसान सभा के हरीशंकर मांडिया ने सम्बोधित किया।

No comments:
Post a Comment