कांग्रेस की युवा नेता और बुजुर्ग नेता की जोड़ी ने, एक बार फिर से साबित कर दिया है, कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कांग्रेस के भीतर ही है!

 कांग्रेस की युवा नेता और बुजुर्ग नेता की जोड़ी ने, एक बार फिर से साबित कर दिया है, कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कांग्रेस के भीतर ही है!





 जो भारतीय जनता पार्टी को हराकर केंद्र की सत्ता से बाहर कर सकती है, इसका प्रमाण 5 फरवरी को संसद के भीतर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बयान से भी लगा जब ओम बिरला ने कहा कि कांग्रेस के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी तक पहुंच गए थे, और मैंने  प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वह आज सदन में नहीं आए और प्रधानमंत्री ने मेरी बात मानी !

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे की जोड़ी निरंतर यह साबित कर रही है कि, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कांग्रेस और कांग्रेस के भीतर हैं जो भारतीय जनता पार्टी को आम चुनाव में हराकर केंद्र की सत्ता से बाहर कर सकती है !

यदि कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस को सत्ता से बाहर भाजपा ने नहीं किया बल्कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर उन दलों ने किया जो दल कांग्रेस से निकलकर बने थे, और उन दलों को कांग्रेस के खिलाफ मजबूत भाजपा ने किया था, और कांग्रेस को राज्यों की सत्ता से बाहर किया था, जिसका फायदा भाजपा आज तक उठा रही है, कांग्रेस को राज्यों में क्षेत्रीय दलों के माध्यम से कमजोर या खत्म करके, उन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अब क्षेत्रीय दलों को कमजोर करके अपनी सरकार बना रही है, क्योंकि उन राज्यों में क्षेत्रीय दलों के कारण या तो कांग्रेस कमजोर हो गई या खत्म हो गई !

कमी कांग्रेस और कांग्रेस में बैठे स्वयंभू रणनीतिकारों की भी रही जो अभी तक भाजपा की इस रणनीति को समझ ही नहीं पाई कि कांग्रेस को राज्यों में भाजपा ने कमजोर नहीं किया है बल्कि कांग्रेस को कमजोर किया है कांग्रेस से निकलकर अपने क्षेत्रीय दल बनाने वाले नेताओं ने ! कांग्रेस भ्रम में रहते हुए, उन्हें क्षेत्र दलों के साथ राज्यों में चुनावी समझौते करती रही और अपने बचे कूचे राजनीतिक अस्तित्व को भी उन राज्यों में खोती रही और भारतीय जनता पार्टी इसका फायदा उठाती रही ! कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस राजनीतिक गणित को जब तक नहीं समझेंगे कांग्रेस ना तो मजबूत होगी और ना ही सफल होगी राहुल गांधी को यह समझना होगा कि कांग्रेस को बड़ा नुकसान भाजपा से नहीं है बल्कि नुकसान है क्षेत्रीय दलों से जिन्होंने कांग्रेस को राज्यों में कमजोर किया या खत्म किया और उन राज्यों में क्षेत्रीय दलों के कारण भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को खत्म करके मजबूत हुई ! बिहार चुनाव इसका बड़ा उदाहरण है जहां कांग्रेस राजद से समझौता करके उत्तर प्रदेश जैसी स्थिति में आ गई, और भारतीय जनता पार्टी बिहार में कांग्रेस से अधिक मजबूत हो गई और भविष्य में भारतीय जनता पार्टी बिहार में भी उत्तर प्रदेश दिल्ली और उड़ीसा की तरह अपनी सरकार बना लेगी !

मैंने कई बार अपने ब्लॉग में कहा है कि कांग्रेस को राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने कमजोर या खत्म नहीं किया है, बल्कि कांग्रेस को राज्यों में खत्म किया है वहां के क्षेत्रीय दलों ने !

कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकारों पर तरस आता है, कांग्रेस के रणनीतिकार राज्यों में उन दलों से चुनावी समझौता करते हैं जिन दलों ने कांग्रेस का वोट बैंक हथीआया है और कांग्रेस कांग्रेस से राज्यों की सत्ता छीनी थी, उन्हीं दलों से समझौता कर कांग्रेस अपने खोए हुए वोट बैंक को लेने की अपेक्षा करती है, और इस अपेक्षा में कांग्रेस अपने बचे हुए राजनीतिक वजूद को भी खत्म कर रही है! कांग्रेस को चुनाव में लड़कर उन क्षेत्रीय दलों से अपना वोट बैंक वापस लेना चाहिए था जिन्होंने उनका वोट बैंक छीना था ! जबकि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से समझौता  बंटवारे की बात कर सब कुछ गंवाने पर आतुर है और गवा भी रही है ! जैसे बिहार में हुआ ! कांग्रेस को सबसे पहले इस उम्मीद को छोड़ना होगा कि क्षेत्रीय दल और उनके नेता कांग्रेस का साथ देंगे, और कांग्रेस कामयाब होगी ! कांग्रेस को अपनी ताकत और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भरोसा करना होगा और कांग्रेस का कार्यकर्ता लंबे समय से कह रहा है कि कांग्रेस को अपनी दम पर चुनाव लड़ना चाहिए, जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संसद से लेकर सड़क पर अपनी दम पर संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं तो फिर राज्यों के विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों से समझौता क्यों, राज्यों में भी कांग्रेस अपने दम पर एक बार लड़कर तो देखें ! 2024 में कांग्रेस के सामने बड़ा अवसर था जब कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता से बाहर कर सकती थी लेकिन कांग्रेस ने उस अवसर को गवाया, कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने का अवसर मिला यदि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ती तो यह संख्या बढ़ सकती थी क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे के संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ के नारे ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने से रोका था !

                      


 देवेंद्र यादव Sr Journalist 

                 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most