अदालत से बरी होने के बाद केजरीवाल देश में तीसरा राजनीतिक मोर्चा खड़ा करेंगे ?
---------------------------------------
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज रेवेन्यू कोर्ट ने बरी किया !
कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल पत्रकारों के सामने आए और भावुक होकर रोने लगे, अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बेगुनाह साबित किया, इसको लेकर राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर अनेक प्रकार की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई !
बड़ा सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल के अदालत से बेगुनाह साबित होने के बाद क्या अब अरविंद केजरीवाल, देश की जनता के बीच जाकर अपने आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प के तौर पर बताएंगे, या अब अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प बनेंगे, इसके लिए कांग्रेस को सतर्क होना चाहिए, और कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए वह अकेली पार्टी है, कांग्रेस के साथ कोई अन्य राजनीतिक दल नहीं है, 2014 के बाद कांग्रेस के राजनीतिक रणनीतिकारों ने शायद यह बड़ी भूल की थी कि कांग्रेस के साथ भाजपा विरोधी दल है, जो कांग्रेस से मिलकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे, लेकिन इस भ्रम से कांग्रेस को फायदा नहीं बल्कि नुकसान हुआ फायदा कांग्रेस से घटक दलों ने उठाया! यह भ्रम, शायद कांग्रेस और कांग्रेस के रणनीतिकार अभी तक पाले बैठे है कि कांग्रेस के साथ भाजपा से लड़ने के लिए भाजपा विरोधी दल साथ में है, शायद अब अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले में बेगुनाही कांग्रेस की आंखों से पर्दा खोल देगी कि कांग्रेस के साथ कौन-कौन से विपक्षी दल ईमानदारी से साथ में है ! दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर आम आदमी पार्टी देश की राजनीतिक पार्टी बनी है, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी अपने आपको देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विकल्प मानती रही है, क्या अब अरविंद केजरीवाल के बेगुनाह साबित होने के बाद इसमें तेजी आएगी ! क्योंकि आम आदमी पार्टी अब क्षेत्रीय दल नहीं है बल्कि एक राष्ट्रीय पार्टी है ! अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है! जो मैं अक्सर अपने ब्लॉग में बताता रहा हूं कि कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती भाजपा नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी है मैंने गोवा पंजाब गुजरात चुनाव के दरमियान भी कहा था कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की चुनौती से कैसे निपटा जाए यह रणनीति बनानी चाहिए, अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए देश भर में बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकती है, कांग्रेस और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अनेक मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, राहुल गांधी जिन मुद्दों को उठा रहे हैं उन मुद्दों के कारण सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी परेशान है, और राहुल गांधी जिन मुद्दों को उठा रहे हैं उन मुद्दों के कारण राहुल गांधी देश में लोकप्रिय नेता के रूप में तेजी से उभर रहे हैं, क्या अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी की लोकप्रियता में डेंट लगाएंगे इसकी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होने लगी हैं !
यदि भाजपा राहुल गांधी के राजनीतिक हमले के कारण कमजोर हुई और एनडीए घटक दल के नेताओं के बीच भी भाजपा को लेकर कोई असुविधा हुई तो, एनडीए के घटक दल भाजपा को छोड़कर कांग्रेस के गठबंधन में शामिल होंगे या फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में देश में तीसरा राजनीतिक मोर्चा खड़ा होगा जिसमें देश की दो प्रमुख पार्टि या कांग्रेस और भाजपा अलग थलग होगी,एनडीए और इंडिया गठबंधन की पार्टीया मिलकर एक नया तीसरा मोर्चा खड़ा करेंगे जिसमें भाजपा और कांग्रेस नहीं होगी ! शायद अरविंद केजरीवाल अब इसकी कवायत में तेजी से काम करेंगे! कांग्रेस के नेता दबी जुबान आम आदमी पार्टी पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाते हैं, मगर आम आदमी पार्टी से राजनीतिक रूप से कैसे निपटा जाए यह रणनीति शायद नहीं बनाते हैं रणनीति बनाते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव के जैसी जहां कांग्रेस साफ हो गई
कांग्रेस को अति उत्साहित नहीं होकर गंभीरता से मंथन करना होगा और योजना बनानी होगी कि कांग्रेस अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से राजनीतिक रूप से कैसे निपटै ! यदि अरविंद केजरीवाल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने में सफल हुए तो इसका नुकसान सबसे ज्यादा कांग्रेस को होगा भाजपा को नुकसान की गुंजाइश कम है, क्योंकि भाजपा के पास अपना पारंपरिक वोट स्थिर है और मजबूत है नुकसान कांग्रेस को ही होगा ! और शायद भारतीय जनता पार्टी भी यही चाहती होगी ? लोकसभा चुनाव से पहले देश में अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को अलग रखते हुए तीसरा मोर्चा का गठन करें, जिसका हमें इंतजार करना होगा!
देवेंद्र यादव, Sr Journalist
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment