*विदाई समारोह का किया गया आयोजन*
________________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हुरड़ा में कक्षा 8 की विदाई व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल लाल भील प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुरड़ा, अध्यक्षता श्रीमती अंजू पोखरना प्रधानाचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय हुऱडा रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग रहे l संस्था प्रधान एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया l
मुख्य अतिथि गोपाल लाल भील ने सभी छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त कर अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी l विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग ने कक्षा 8 की छात्राओं को परीक्षा से संबंधित जानकारी दी एवं मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीl अध्यक्ष अंजू पोखरना ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया l
संस्था प्रधान प्रियंका कुमावत एवं मैना कुमावत ने बताया कि कक्षा 8 की 37 बालिकाओं को विदाई दी गई l अतिथियों द्वारा विद्यालय की ओर से बालिकाओं को पारितोषिक दिया गया l
कक्षा 6 व 7 में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पारितोषिक दिया गया व राज्य स्तर पर कविता पाठ में प्रथम कृष्णा बलाई व जूडो में पिंकी गुर्जर को भी पारितोषिक दिया गया l
कार्यक्रम में देवदत्त पारीक, सहायक वार्डन कृष्णा मोची, मैना कुमावत, प्रियंका व्यास, संजू कुमावत, मोनिका मोची, तृप्ति तिवारी, शशि कला टेलर, विजेता त्रिपाठी उपस्थित रहे l संस्था प्रधान प्रियंका कुमावत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया l


No comments:
Post a Comment