वह कौन लोग हैं जो राहुल गांधी के मिशन पर पानी फेरना चाहते हैं ! इस पर किसी और को नहीं बल्कि राहुल गांधी को स्वयं चिंतन और मंथन करना होगा !
1 सितंबर सोमवार के दिन बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी वोटर का अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर, भाजपा नेताओं को चुनौती दे रहे थे, और बता रहे थे कि पहले मैंने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही मतदाता सूचियो में धांधली को लेकर कि भारतीय जनता पार्टी वोट की चोरी कैसे करती है इसका बम फोड़ा था, अब मैं वोट चोरी को लेकर हाइड्रोजन बम फोडूंगा, दूसरी तरफ राहुल गांधी की वोटर का अधिकार यात्रा के समापन समारोह मैं एक बार फिर से पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहुल गांधी की गाड़ी से उतार कर, अपमानित किया जा रहा था, मीडिया के भीतर 1 सितंबर सोमवार के दिन बड़ा धमाका राहुल गांधी की हाइड्रोजन बम की खबर का होना चाहिए था मगर मीडिया में धमाका पप्पू यादव के अपमान की खबर को लेकर होने लगा, इसीलिए मैंने एक बार नहीं अनेक बार लिखा है कि राहुल गांधी को यह पता लगाना चाहिए की उनके आसपास वह कौन लोग हैं राहुल गांधी की बढ़ती हुई राजनीतिक लोकप्रियता पर ब्रेक लगाना चाहते हैं, 17 अगस्त को राहुल गांधी ने बिहार में अपनी वोटर का अधिकार यात्रा शुरू की थी, 17 अगस्त से 1 सितंबर तक चली यात्रा को बड़ा जन समर्थन और जनता का सहयोग मिला यात्रा सफल रही, यात्रा पूर्णिया सुपौल और अररिया पहुंची तो यात्रा ने भारी भीड़ के कीर्तिमान स्थापित किए और इसके बाद यात्रा अंत तक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करती रही, क्योंकि यह क्षेत्र पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का था जहां पप्पू यादव और पत्नी राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी मेहनत की और परिणाम भी सामने आया यात्रा राहुल गांधी की यात्रा सबसे अधिक सफल पूर्णिया सुपौल अररिया में हुई ! इस बीच पूर्णिया में राहुल गांधी ने राजद नेता तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के बीच भरत मिलाप भी करवाया, और पप्पू यादव को राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में बै ठा कर सम्मान दिया और पप्पू यादव ने जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तारीफ की, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के मिलन से राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर चर्चा होने लगी की, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव का मिलन इंडिया गठबंधन को विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचाएगा, राहुल गांधी की वोटर का अधिकार यात्रा को लेकर सबसे ज्यादा यदि उत्साहित और खुश नजर आ रहे थे तो वह पप्पू यादव थे इसलिए भी क्योंकि बिहार में जब चुनाव आयोग ने एस आई आर कराने का फरमान जारी किया था, तब सबसे पहले चुनाव आयोग के इस फरमान का विरोध पप्पू यादव ने ही किया था और पप्पू यादव ने ही चुनाव आयोग के फरमान के खिलाफ सबसे पहले बिहार बंद करने की घोषणा की थी, बिहार में चक्का जाम किया जिसका नेतृत्व राहुल गांधी ने किया, उस समय भी पप्पू यादव को राहुल गांधी की गाड़ी पर नहीं चढ़ने दिया था, बाद में जब राहुल गांधी को पता चला तब उन्होंने पप्पू यादव को दिल्ली बुलाया और बात की, और पूर्णिया में राहुल गांधी ने पप्पू यादव को बड़ा सम्मान दिया पप्पू यादव के साथ 1 सितंबर को जो घटना हुई वह सवाल खड़ा करती है कि वह कौन लोग हैं जो राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते हैं, और राहुल गांधी को नीचा दिखाते हैं, जब तक राहुल गांधी अपने इर्द-गिर्द हल्दी की गांठ लेकर पंसारी बन कर बेटे नेताओं को नहीं पहचानेंगे, राहुल गांधी बम हाइड्रोजन बम मिसाइल या कोई भी हथियार भाजपा के खिलाफ इस्तेमाल कर ले भाजपा पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि राहुल गांधी के बम को राहुल गांधी के इर्द-गिर्द बैठे स्वयंभू नेता बे असर कर देते हैं और राहुल गांधी को पता भी नहीं चलता राहुल गांधी को पता लगाना चाहिए कि वह महिला कौन थी जिसने पप्पू यादव को गाड़ी से उतारा क्या वह राहुल गांधी की यात्रा को को-र्डिनेट कर रही थी, यदि वह यात्रा की कोऑर्डिनेटर थी, तो उसने यह ध्यान क्यों नहीं रखा की पप्पू यादव को पूर्णिया में राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी में बैठा कर सम्मान दिया था और जिस धरती पर राहुल गांधी यात्रा कर रहे रहे थे उसे धरती की पूर्णिया से पप्पू यादव सांसद हैं सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई या नुकसान हुआ क्योंकि मीडिया पर राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम की चर्चा कम हुई और पप्पू यादव के अपमान की चर्चा अधिक रही इसलिए राहुल गांधी को गंभीरता से समझना होगा अपने इर्द-गिर्द वह कौन लोग हैं जो नहीं चाहते कि राहुल गांधी का मिशन कामयाब हो ! वह कौन लोग हैं जो राहुल गांधी के मिशन पर पानी फेरना चाहते हैं ! इस पर किसी और को नहीं बल्कि राहुल गांधी को स्वयं चिंतन और मंथन करना होगा !
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान
मोबाइल नंबर 9829678916


No comments:
Post a Comment