*69 वी.बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन*
___
___________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर,मसूदा*- उपखंड के रा उ मा विद्यालय शेरगढ़ मे रविवार को 69 वी विद्यालयी स्तरीय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता का समापन मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता CBEO मसूदा श्री लोकेशचंद्र नागला ने की।
,विशिष्ट अतिथि ठा.सा.श्री कुलदीप सिंह राठौड़, श्री हरिसिंह राठौड़, श्री खुमान सिंह राठौड़, रामनिवास रायका, श्री अमान रायका रहे।
संयोजक व प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद सलीम मंसूरी ने अवगत कराया कि 17व्19 आयु वर्ग छात्र व छात्रा की कुल 26 टीमो ने इस प्रतियोगिता लिया
अंतिम रूप से 17 वर्ष छात्र मे श्री प्राज्ञ पब्लिक स्कूल बिजयनगर विजेता ,सेंटपाल सी से स्कूल बिजयनगर उपविजेता।
17 वर्ष छात्रा मे सेंटपाल सी से स्कूल ब्यावर विजेता व सेंट पाल सी से स्कूल बिजयनगर उपविजेता रही।
इसी प्रकार 19 वर्ष छात्र मे श्री प्राज्ञ पब्लिक स्कूल बिजयनगर विजेता व सेंटपाल सी से स्कूल बिजयनगर उपविजेता रही।
19 वर्ष छात्रा मे सेंटपाल सी से स्कूल बिजयनगर विजेता व अंबुजा पब्लिक स्कूल राबड़ियावास उपविजेता रही।
इस कार्यक्रम मे योगेंद्र सिंह राठौड़,देवेंद्र शर्मा,मनोज जैथलिया, ACBEO श्री मुकेश कलवार, मोडूराम रेबारी,पुखराज सेन, व समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
मंच संचालन श्री सोहन लाल भाट ने किया।
विजेता टीमों को ट्रॉफिया व मेडल देकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment