*पंजाब बाढ़ पीढ़ीतों के मदद करने आगे आया भीलवाड़ा का मुस्लिम समाज*
आज दिनांक 10,सितम्बर को भीलवाड़ा मे नूरी मस्जिद और कलम एजुकेशन वेलफेर ट्रस्ट द्वारा पिछले दिनों चलाये गए अभियान से लोगों ने दिल खोल कर बाढ़ पीड़ितों को सहयोग किया।
KKC जिलाध्यक्ष हकीम पठान ने बताया के जैसे ही न्यूज़, और सोशल मीडिया के द्वारा हमे पता चला के पंजाब मे बाढ़ से पंजाब के लोगों की जन ज़ीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोगों के घरों का सामान बह गया है लोगों के पास खाने पीने का कुछ नहीं बचा है तभी हमने हमारे साथियों से बात किया के बाढ़ पीड़ितों के लिए हमे कुछ करना चाहिए और हम इस काम मे लग गए और अच्छे तादाद मे करीब 6 टन से ज्यादा राशन और राहत सामग्री इकट्ठा की।
जरुरत के सामान जैसे खाने पिने की सामग्री और तरपाल, मछरदानी, सोलर लाईट, मोमबत्ती, कम्बल, कपडे, बाल्टी, मग्गे, आदि, इकठ्ठा किया और कल ये सभी सामान भीलवाड़ा गुरुद्वारा कमेटी को सौपा गया,
KKC कांग्रेस प्रदेश सचिव शिब्बू खान ने बताया बाढ़ से पंजाब मे जो तबाही हुई है उसका भरपाई तो कोई नहीं कर सकता हमारी थोड़ी से मदद से क्या होगा ऐसे मे सभी संस्था को आगे आना चाहिए क्यूंकि इंडिया मे कोई भी आपदा मे पंजाब के लोग हमेशा आगे रहते थे आज जब उनके साथ ये ये आपदा है तो सभी को आगे आ कर उनकी मदद करना चाहिए
हमारी टीम भीलवाड़ा के हर एरिये मे लगी हुई है और आगे भी हम और जरुरत का सामान पंजाब भेजेंगे,
हमारे साथ शामिल नूरी मस्जिद की पूरी कमेटी कलम एज़ूकेशन की पूरी टीम, भवानी नगर के युवा साथी पार्षद उस्मान पठान, KKC भीलवाड़ा जिला कमेटी शामिल रही।
*अब्दुल रहमान राजस्थान*


No comments:
Post a Comment