*पालड़ी मीणा में पिछले लगभग दो महीने से जबरन ताला लगाकर बंद पड़े मकान को फिर से खुलवाया गया!*

 *पालड़ी मीणा में पिछले लगभग दो महीने से जबरन ताला लगाकर बंद पड़े मकान को फिर से खुलवाया गया!*




_________________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर ,जयपुर*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राजस्थान के सचिव डॉ संजय माधव ने बताया है कि 

अल्पसंख्यकों के घरों में पर असामाजिक तत्वों द्वारा लगाए गए ताले जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुये खुलवा दिये।

ध्यान रहे पालड़ी मीणा में पिछले लगभग 2 महीनों से वहां रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को असामाजिक तत्वों द्वारा नाजायज रूप से परेशान किया जा रहा था।

इन तत्वों द्वारा उन्हें वहां से मकान खाली करने की धमकी दी जा रही थी और उनके खुद के घरों में घुसने का प्रयास करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट तक की जा रही थी।

 भारत के कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवाद) ,कच्ची बस्ती फेडरेशन और आवास अधिकार संगठन ने इसके खिलाफ कई बार धरने-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर जयपुर को इस समस्या के बारे में बताते हुये समाधान की मांग की थी।

 8 सितंबर 25 को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की गई थी, उसके बाद जिला कलेक्टर डॉ.जितेंद्र सोनी से वार्ता के पश्चात उनके आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया था।  इसके बाद जिला कलेक्टर ने वादे के अनुसार कार्यवाही करते हुये पालड़ी मीणा में अल्पसंख्यकों के घरों के ताले  दिए गए हैं।

 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने आज पालणी मीणा में आम सभा का आयोजन करते हुये इसे जनता की एकता और संघर्ष की जीत बताते हुये जिला प्रशासन को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और यह उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में यहां और अन्य कच्ची बस्तियों में साम्प्रदायिक असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और कुकृत्यों पर पूर्णतया रोक लगायी जायेगी और जयपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करते हुये वहां सभी आम लोगों को शांति सद्भाव से रहने का अवसर प्रदान किया जायेगा।

आज की सभा मे आम जनता ने पार्टी और जनसंगठनों के नेतृत्व में आवास के अधिकार और घरों के पट्टे के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है। आवास के अधिकार और घरों के पट्टों की मांग और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को जारी रखा जायेगा। उक्त विषय की जानकारी डॉक्टर संजय माधव ने दी है l

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most