*वोट चौर गद्दी छोड़, नार बना भाजपा के लिए गले की फांस*
_________________________
*विजयनगर*
*नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोर गद्दी छोड़,, का नारा सबसे पहले बिहार की वाटर अधिकार यात्रा के 5वे दिन मुंगेर में एक रैली के मंच पर लगाया था। यह घटना 21 अगस्त 2025 को हुई, जब उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए जनता से इस नारे को दोहराने की अपील की इस यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त 2025 को सासाराम (रोहतास जिला) से हुई थी, लेकिन नारा मुंगेर में ही पहली बार प्रमुखता से दिया गया जो पूरे देश भर में लोगों की जबान पर सुनाई देने लगा। वही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 4 सितंबर 2025 को पश्चिम बंगाल विधानसभा (Kolkata में दिया। जहां उन्होंने बीजेपी को डकैत पार्टी, वोट चौर और बंगाली विरोधी,, बताया। इस घटना ने विधानसभा को हंगामे का अखाड़ा बना दिया, और बीजेपी ने इसे ममता वोट बैंक राजनीति करार दिया।
बहरहाल यह नारा देश के बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश में गूंजते देखा गया। ठीक ऐसा ही नजर राजस्थान के ब्यावर जिला मुख्यालय पर देखा गया। जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा वोट चौर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए तो दूसरे नारा मेरे देश का झंडा तिरंगा ,नहीं चलेगा दो रंगा, जिस तरह से देखने में आ रहा है उसे देखकर लगता है कि यह नारा भाजपा के लिए गले में फैंस फांस बन गया है,जो ना उगले बनता है ना निग़ले, बहरहाल यह नारा आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर देने दिखाई दे रहा है। यह कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल संगठन पदाधिकारी के द्वारा रखा गया।
जिला अध्यक्ष विक्रम सोनी, मसूदा विधानसभा सेवादल अध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा, आसींद विधानसभा के पूर्व विधायक आगामी लाल मेवाड़ा, उर्मिला कवरिया, पुष्पा राजोरिया, इनके अलावा कई पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता दिखाई दिए।
*अब्दुल रहमान राजस्थान*


No comments:
Post a Comment