मरहवा की आमद पर आयोजित ब्लड डोनेशन में कोटड़ी श्याम टीम ने दी हाजरी!*

 *मरहवा की आमद पर आयोजित ब्लड डोनेशन में कोटड़ी श्याम टीम ने दी हाजरी!*





_________________________

*विजयनगर*

*आज विजयनगर शहर में मुस्लिम समुदाय की तरफ से पैगंबर ए इस्लाम और आखिरी नबी हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत केकड़ी रोड स्थित जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया, जुलूस में भारी मात्रा में जन सैलाब देखा गया बच्चे, बच्चियों के साथ महिलाओं को भी भारी तादाद में देखा गया। तो पुरुष कहां पीछे रहते जैसा कि आप भीड़ में देखकर अंदाजा लगा सकते हैं,जुलूस रेलवे फाटक पार कर कृषि मंडी होते हुए चंदा कॉलोनी से फिर जामा मस्जिद पहुंचकर समापन किया गया। तो वहीं दूसरी तरफ मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी तथा जमात ए इस्लामी हिंद ने विजयनगर के चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आगाज कर दिया मानवता का महान संदेश, उनका कहना था कि पैगंबर  इस्लाम ने कहा है कि एक मानव की जान बचाने का मतलब यह है कि आप संपूर्ण मानवता को बचाने जैसा है। वही कार्यक्रम में मुस्लिम यूथ सेवा संस्थान तथा अल नूर foundation के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में अपने लगन और प्रयास से सफल ही नहीं बल्कि अपने टार्गेट लक्ष्य को पार कर चार चांद लगा दिया है। आयोजित कैंप में 200 यूनिट ब्लू का लक्ष्य पूरा कर एक लक्ष्य अर्जित कर लिया गया।वही हम आपको यह बता दें कि अलनूर फाउंडेशन के सभी सदस्य इससे स्थानीय चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने मरीज को फल वितरण किया, जिनमें राजकीय चिकित्सालय विजयनगर, पी के वि हॉस्पिटल तथा चारभुजा हॉस्पिटल शामिल रहे। वही ब्लड डोनेशन कैंप में स्थानीय नर्सिंग स्टाफ तथा चारभुजा अस्पताल से मौके पर पहुंची नंदिनी बिरला ने कैंप में पहुंचकर ब्लड डोनेट करने वाली महिलाओं तथा बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही अजमेर तथा भीलवाड़ा से आई कोटडी श्याम ग्रुप की टीम को एल्बम फाइल भेंट करने के साथ ही सभी सदस्यों को माला डालकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बाबुद्दीन मंसूरी, सचिव शहजाद मंसूरी,  कैशियर शरीफ मोहम्मद मंसूरी, मास्टर मोहम्मद सलीम मंसूरी, Abdul Hakeem Mansuri,तथा जमाते इस्लामी हिंद के हकीम अली खान कायमखानी, अब्दुल मलिक पठान, मास्टर आबिद अली, मास्टर जावेद अली, मास्टर अब्दुल हलीम पठान अन्य मौजूद रहे। अंत में बाबू दिन मंसूरी तथा जमात ए इस्लामी हिंद के हाकम अली कायम खानी मैं टीम का धन्यवाद किया वही अजमेर से आए टीम प्रभारी ने क्या कुछ कहा आईए जानते हैं उन्हीं की जुबानी........








..*

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most