रक्तदान शिविर से पहले मंसूरी वेलफेयर तथा जमात ए इस्लामी हिंद ने किया पोस्ट का विमोचन!*

 *रक्तदान शिविर से पहले मंसूरी वेलफेयर तथा जमात ए इस्लामी हिंद ने किया पोस्ट का विमोचन!*

________________________



_

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*

*ब्यावर जिले के विजयनगर कस्बे में आज मंसूरी वेलफेयर तथा जमात ए इस्लामी हिंद (राजस्थान)  ने  ब्लड डोनेशन कैंप के लिए  पोस्टर विमोचन का आगाज कर दिया मानवता व इंसानियत का संदेश, मानव कल्याण व इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की आमद पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता को एक संदेश दिया है, कि मोहम्मद साहब की पैदाइश मानवता के कल्याण तथा भलाई के लिए समर्पित थी और रहनी चाहिए अनुयायियों के लिए भी यह संदेश है जिसे अमल में लाना चाहिए, इसी के तहत आयोजित कर रहे हैं जिसका मकसद है कि इंसान इस भाग दौड़ की चंद दिनों की जिंदगी में बे बसों तथा जरूरतमंद लोगों के अपनी दो बूंद खून जिंदगी के काम आए। तथा रक्तदान से किसी जरूरतमंद के रगों में दान किया हुआ रक्त दौड़े जिससे उसकी जिंदगी फिर से नई ऊर्जा के रूप में मानवता के कल्याण , तथा देश तथा देशवासियों के लिए जरूरत पड़ने पर काम आ सके! रक्तदान शिविर का आयोजन आने वाली 5 सितंबर 2025 को विजयनगर के चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में रखा गया है। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष बाबुद्दीन मंसूरी तथा हाकम अली कायमखानी साहेब ने लोगों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट करने वाले शामिल होकर मानवता के प्रति श्रद्धा रखते हुए कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग शिरकत करें।आयोजित कार्यक्रम में मंसूरी वेलफेयर समिति विजयनगर के अध्यक्ष रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबुद्दीन मंसूरी, तथा जमात ए इस्लामी हिंद के विजयनगर से हाकम अली कायम खानी साहब , मास्टर सलीम मंसूरी, पार्षद शहजाद मंसूरी, मंसूरी वेलफेयर के कैशियर शरीफ मोहम्मद मंसूरी, अब्दुल अजीज मंसूरी, मोहम्मद इलियास मंसूरी, शरीफ मोहम्मद मंसूरी, सलामुद्दीन मंसूरी केरिया वाले, इस्लाम मंसूरी जैतपुरा वाले, राजू मंसूरी पाटन, अनार दिन मंसूरी तथा रमजान मंसूरी शामिल रहे।*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most