क्या संसद के अन्य सत्रों की तरह एनडीए सरकार बिलों को पारित करवा लेगी, शायद इस बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सामने यह एक बड़ी चुनौती होगी !

 संसद का वर्षा कालीन सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, और चर्चा है कि सत्ताधारी भाजपा वर्षा कालीन सत्र में अनेक बिल लेकर आएगी और उन्हें पास करने की कोशिश करेगी, मगर क्या संसद के अन्य सत्रों की तरह एनडीए सरकार बिलों को पारित करवा लेगी, शायद इस बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के सामने यह एक बड़ी चुनौती होगी !




मोदी सरकार के कार्यकाल में अभी तक देखा गया है संसद सत्र के दरमियान संसद में हंगामा होता है और बड़े ही आराम से मोदी सरकार बिल पास करवा लेती है मगर क्या इस बार वैसा आसान होगा, यह बड़ा सवाल है और सवाल यह भी है कि क्या कांग्रेस सहित विपक्षी दल मुद्दों के जाल में फंसकर संसद के भीतर और संसद के बाहर हंगामा करते रहेंगे और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बिल पास करवा लेगी !

लेकिन देश की पुरातन धरोहर जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन चल रहा है, वह जंतर मंतर राजनीतिक मौसम का मिजाज क्या बता रहा है, क्या भाजपा सरकार हमेशा की तरह आसानी से बिल पारित करवा लेगी या फिर भाजपा सरकार ने विपक्षी दलों के हंगामा के बीच बिल पास करवाए तो, इसका राजनीतिक नुकसान भाजपा को होगा और जंतर मंतर का आंदोलन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि उससे भी आगे चल जाएगा !

सवाल यह भी है कि क्या मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में पहली बार सरकार विपक्ष और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जाल में फंसते हुए नजर आ रही है, अब से पहले लोकसभा सत्र से पहले देश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अनेक मुद्दे आते थे विपक्ष इन मुद्दों को संसद में उ ठाता था और संसद से लेकर सड़क पर विपक्ष हंगामा करता था मगर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के हंगामा का फायदा उठाते हुए संसद के भीतर बड़े आराम से बिलों को पास करवा लेती थी, लेकिन इस बार माहौल बदला सा नजर आ रहा है क्योंकि संसद के भीतर पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार को घेरेगा और बाहर छात्रों का आंदोलन, कांग्रेस ने अपने संसदीय दल की बैठक में सरकार को पत्र लिखा है कि राम मंदिर चोरी प्रकरण की जांच हो और संसद में बहस हो, संसद में हंगामा होने की तो उम्मीद है मगर संसद में सत्ताधारी भाजपा के द्वारा बिल पास करवाने की उम्मीद कितनी है यह तो समय बताएगा ! क्योंकि इस बार संसद के भीतर विपक्ष है और संसद के बाहर छात्र आंदोलन है ! सबकी नजर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर होगी क्योंकि लंबे समय से राहुल गांधी संसद के भीतर विभिन्न मुद्दों को लेकर  सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ घेर रहे थे मगर राहुल गांधी की बात का असर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर पड़ता कम ही नजर आता था, बल्कि विपक्ष के हंगामा का फायदा भाजपा सरकार संसद में अपने बिल पास करवाने में उठा ले जाती थी क्या इस बार भाजपा सरकार सफल होगी, यह बड़ा सवाल है और चुनौती भी जो विपक्ष के द्वारा पहली बार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को देते हुए नजर आ रही है ! क्योंकि विपक्ष को छात्र आंदोलन कार्यों का स्वास्थ्य संसद के बाहर मिलने के पूरे आसार हैं ! शायद सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी सरकार भी इस बार संसद के सत्र में फूंक फूंक कर कदम रखेंगी ! सरकार नहीं चाहेगी कि बिलों का विरोध संसद से निकलकर देशव्यापी बन जाए ! क्योंकि जंतर मंतर राजनीति मौसम की भविष्यवाणी कुछ इस तरह करता दिखाई दे रहा है !

                  


  देवेंद्र यादव

                कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most