कांग्रेस के भीतर जब राहुल गांधी दिल्ली से बाहर राज्यों के या विदेशी दौरे पर होते हैं, तब कांग्रेस के भीतर बड़े फैसले और बड़ी नियुक्ति यह क्यों होती है?
क्या इसमें राहुल गांधी की रजा मंदी होती है, या फिर राहुल गांधी को गुमराह करके, यह जताने की कोशिश की जाती है कि कांग्रेस के अंदर राहुल गांधी का नियंत्रण केवल दिखावा मात्र है, असली नियंत्रण तो कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेताओं के हाथ में है, जो राहुल गांधी की कमजोरी को समझते हैं और अपने अनुकूल कांग्रेस के भीतर बड़ी-बड़ी नियुक्तियां करते है और बड़े-बड़े फैसले कर लेते हैं !
मैं लंबे समय से नोट कर अपने ब्लॉग में लिख रहा हूं की राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर जाने के बाद ही कांग्रेस के भीतर बड़े फैसले और बड़ी नियुक्तियां क्यों होती हैं, यह सिलसिला राहुल गांधी ही नहीं बल्कि श्रीमती सोनिया गांधी के समय से ही चल रहा है, फर्क सिर्फ इतना है सोनिया गांधी, अपने दौरे से लौटने के बाद उनकी गैर मौजूदगी में किए गए फैसलों को क्रॉस चेक करती थी, इसलिए कांग्रेस के फैसला और नियुक्तियो पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नाराजगी दिखाई नहीं देती थी और ना ही विवाद दिखाई देता था, और लगता था कि कांग्रेस और नेताओं पर श्रीमती सोनिया गांधी का पूर्ण नियंत्रण है, मगर राहुल गांधी युग में यह उल्टा नजर आ रहा है लग रहा है कि राहुल गांधी का कांग्रेस के नेताओं पर कोई नियंत्रण नहीं है! और नेता राहुल गांधी की कमजोरी जानते हैं कि, सोनिया गांधी की तरह राहुल गांधी निर्णय और नियुक्तियों पर क्रॉस चेक नहीं करेंगे ! कांग्रेस 2014 के बाद से कमजोर क्यों होती जा रही है और क्यों वह राज्यों के विधानसभा चुनाव जीत नहीं पा रही है और क्यों कांग्रेस केंद्र की सत्ता में वापसी कर पा रही है !
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की बात हो या फिर प्रत्याशियों की घोषणा हो, जब भी राहुल गांधी दिल्ली से बाहर होते हैं तब अचानक से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाती है नतीजा यह होता है कि कांग्रेस राज्यों मैं जीती हुई बाजी को हार जाति है ! यदि संगठन की बात करें तो कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान चला रखा है, और कांग्रेस ने देश के अधिकांश राज्यों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद लगभग सभी राज्यों में जिला अध्यक्ष के नाम पर कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी सुनाई दी, जिला अध्यक्षों की घोषणा और घोषणा पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी, सबसे बड़ा उदाहरण है कि राहुल गांधी को दिल्ली दरबार में कुंडली मारकर बैठे नेता किस तरह से गुमराह करते हैं, राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर ध्यान नही देकर कुंडली मारकर बैठे नेताओं के जाल में फसते रहे, कैसे, कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का राज्यों में प्रशिक्षण शिविर लगाए गए, राहुल गांधी जैसा राष्ट्रीय नेता 30 से 50 जिला अध्यक्षों को संबोधित करने राज्यों के दौरे पर चले गए ! यह राहुल गांधी को भ्रम में रखना या गुमराह करने वाला कदम तो नहीं है इस पर राहुल गांधी ने मंथन किया, शायद नहीं किया होगा यदि करते तो, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर विवाद को लेकर नियुक्ति करने वाले नेताओं से गंभीर चर्चा करते, और 30 40 अध्यक्षों के बीच प्रशिक्षण शिविर में नहीं जाते !
जीन जिला अध्यक्षों ने प्रशिक्षण लिया वह जिला अध्यक्ष क्या अपने जिलों में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सक्रिय हुए, क्या राहुल गांधी कि छात्रों की गूंज और राम मंदिर में चोरी का प्रकरण जिला अध्यक्षों ने अपने जिलों में जन-जन तक पहुंचाया !
इन दिनों राजनीतिक गलियारों में पंजाब कांग्रेस चर्चा में है, और चर्चा का केंद्र भी वही है कि राहुल गांधी जब भी विदेशी दौरे पर होते हैं या दिल्ली से बाहर होते हैं तब कांग्रेस के भीतर बड़े फैसले और नियुक्तियो क्यों होती है ! राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रही गु ट बाजी को समाप्त करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माखन के नेतृत्व में 3 सदस्य टीम पंजाब भेजी थी, टीम पंजाब में कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय शूमारी कर लौट भी आई थी, टीम ने राहुल गांधी को क्या रिपोर्ट की इसका पता नहीं चला है लेकिन यह सभी को पता चल गया कि पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बडिंग अमरिंदर सिंह को नहीं बदला जाएगा, जो नेता पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनना चाहते थे उन नेताओं को पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव कैंपेन कमिटी मेनोफेस्टो कमेटी जैसी कमेटिया बनाकर उनका चेयर पर्सन बना दिया !
अब सवाल उठ रहा है कि राहुल गांधी विदेश में है और उनकी गैर मौजूदगी में क्या यह नियुक्तियां उनकी रजा मंदि से हुई है या फिर राहुल गांधी को भ्रम में रखा गया है, इसका खुलासा तो राहुल गांधी के विदेश से लौट के बाद तब पता चलेगा जब राहुल गांधी श्रीमती सोनिया गांधी की तरह क्रॉस चेक करेंगे !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment