*पुलिस की बर्बरता के खिलाफ गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन!*
___
_____________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर, जयपुर*
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर,जयपुर से मुलाकात कर पुलिस के अमानवीय व्यवहार की शिकार हुई रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाने वाली महिला रेशू गुप्ता को न्याय देने की मांग की।
इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के प्रतापनगर में पीड़िता रेशू गुप्ता से मिलकर पूरे घटनाक्रम और वर्तमान में वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जनवादी महिला समिति की जिला सचिव कंचन माहेश्वरी ने कहा कि जयपुर के प्रतापनगर में बामुश्किल अपनी आजीविका चलाने के लिए मोमोज का ठेला लगाने वाले कामकाजी महिला रेशू गुप्ता के साथ दिनांक 19.06.2026 को मुख्यमंत्री के काफिले के निकलने के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा किया अमानवीय और असंवेदनशील व्यवहार बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।
वीआईपी मूवमेंट के नाम पर पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की और क्रूरता के कारण रेशू गुप्ता पर खौलता पानी गिराने के कारण उसे भारी शारीरिक और मानसिक आघात पहुंचा है।
वह गंभीर रूप से झुलस गई हैं और लंबे समय तक असीमित पीड़ा झेलने को मजबूर हैं।
इस दर्दनाक घटना से उसका पूरा जीवन को तकलीफ़ और वेदनाओं से भर दिया है। उसके पिता नहीं है।
एक छोटी बहन, माँ के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है जिसे वह लंबे समय तक काम नहीं कर पाने की वजह से पूरा नहीं कर पायेगी। वह जयपुर में किराये के मकान में रहती हैं।
उन सब का क्या होगा। उनके परिवार को संभालने वाला कोई नहीं है।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) जयपुर जिले का प्रतिनिधि मंडल ने रेशू गुप्ता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करते हुये उन्हें विश्वास दिलाया कि इस लडाई में वह अकेली नहीं है अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उनके साथ है।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए रेशु गुप्ता को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
महिला समिति की मांग है कि
01. अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी को निलम्बित कर उन पर केस दर्ज कर कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।
02. रेशू गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च जिला प्रशासन द्वारा उठाते हुए, किसी अच्छे अस्पताल में पीड़िता का इलाज करवाया जाए।अभी वह घर पर ही इलाज ले रही है।
03.पीड़िता को 01 करोड़ का मुआवजा दिया जाए और सरकारी नौकरी दी जाए।
04. वीआईपी मूवमेंट के नाम पर हर दिन जनता को प्रताड़ित करने पर रोक लगाओ। वीआईपी काफिला निकले तो रोड को बंद नहीं किया जाये।
आम जनता, दुकानों और ठेले वालों को परेशान नहीं किया जाये।
महिला समिति जिला कमेटी जयपुर ने चेतावनी दी है कि महिलाओं की रोजी-रोटी, आत्मसम्मान और जनतांत्रिक अधिकारों पर हर दिन हो रहे इस तरह के जुल्म को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। और यदि रेशू गुप्ता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता है तो इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव कंचन महेश्वरी, जिला अध्यक्ष तहजीबुन, कुसुम सांईवाल , मनीषा , संतोष रोजड़ा ,उमा देवी आदि शामिल थीं। विषय की जानकारी डॉक्टर संजय माधव ने दी है।

No comments:
Post a Comment