*ग्राम सेवा शिविर का सफल आयोजन ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ*
___________________
_____
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
*जुलाई 9/2026 ग्राम पंचायत सथाना में ग्राम सेवा शिविर का सफल* *आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं* *जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा शिविर में नामांतरण रास्ता प्रकरण पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, राजस्व संबंधी कार्यों सहित विभिन्न विभागों की जनसेवाओं का त्वरित निस्तारण किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया*
*शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास अधिकारी (BDO) संदीप परासर, तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया*
*कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक श्री मति न्याली देवी साहू श्री ओमप्रकाश जीजेदिया मंडल अध्यक्ष श्री राम भाजपा नेता जगदेव सिंह राठौड़ सुनील जेदिया पंचायत समिति सदस्य, समाज के प्रबुद्ध एवं सम्मानित नागरिक अशोक साहू पूर्व सरपंच दीपक नवल कैलाश मेघवंशी राजू भील ग्राम विकास अधिकारी रामलाल शर्मा, एलडीसी देवेन्द्र सिंह राठौड़ पटवारी त्रिलोक जी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे*
*शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया तथा प्रशासन द्वारा आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। आईए जानते हैं स्थानीय विधायक वीरेंद्र कानावत क्या कुछ कह रहे हैं।*
No comments:
Post a Comment