*शहर में चोरियों की भरमार, पुलिस व्यवस्था बीमार?*
___
_____________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
*शहर में बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन की नाकामियां लगातार सामने आ रही है। इस बात का अंदाज़ लगातार हो रही चोरियों से लगाया जा सकता है। अभी हाल ही में केकड़ी रोड स्थित सिसोदिया फार्म हाउस के ठीक पीछे सबसे पहले चोरी की वारदात गणेश तेली के मकान से शुरू होकर कॉलोनी में तीसरी चोरी की वारदात हो चुकी है बावजूद अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। गत रात्रि में पूर्व पार्षद जगदीश सिंह राठौड़ के पास रहने वाले गोपाल धोबी के घर में चोरों ने रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी, जिससे कॉलोनी में रहने वाली जनता में भयंकर आक्रोश है, सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन चोर होने का अनुमान लगाया जा रहा है जैसा कि आप अपनी टीवी स्क्रीन पर देख पा रहे हैं।गोपाल धोबी ने बताया है कि वह बाफना तीर्थ में गाड़ी चलाने का कार्य कर रहा था और घर से भीलवाड़ा जाना बताया है किसी का फायदा उठाकर चोरों ने सोने की झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र, 500 ग्राम की एक कनकती, दो जोड़ी 500 ग्राम पायल, तथा ₹50000 नकद लेकर फरार हो गए। इस आशिक रिपोर्ट आज दिनांक 1 दिसंबर 2024 को विजयनगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के नाम दर्ज करवाई गई है। देखना होगा कि शहर में बढ़ रही चोरी की वारदात पर पूर्णतय अंकुश लगा पाता है कि या नहीं। बढ़ती हुई चोरियों की वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सवाल के कटघरे में खड़ा दिखाई दे रहा है।*
.jpg)
No comments:
Post a Comment