उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान 2024: नेत्रदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान समारोह सम्पन्न
कोटा। शनिवार, 7 दिसंबर 2024 को शाइन इंडिया फाउंडेशन एवं वरिष्ठ कलाकार समूह 'गीतांजलि' द्वारा कोटा में "✨उत्कृष्ट समाज सेवा सम्मान 2024✨" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, एवं दधीचि देहदान समिति, नई दिल्ली के संरक्षक श्रीयुत आलोक कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गोयल ग्रुप के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री ताराचंद्र गोयल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री कपिल गर्ग शामिल हुए।
बारां के हितेश खंडेलवाल व् मुकेश गुप्ता का किया सम्मानइस अवसर पर बारां जिले के संयोजक श्री हितेश खंडेलवाल को नेत्रदान के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सपत्नी सम्मानित किया गया। उन्होंने अब तक 17 नेत्रदान प्रक्रियाओं में पूर्ण सहयोग, 1500 से अधिक नेत्रदान संकल्प पत्रों का संकलन, 10 देहदान संकल्प, और 18 कार्यशालाओं का संयोजन किया है।विशेष योगदान के लिए श्री मुकेश गुप्ता को सपत्नी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि शाइन इंडिया फाउंडेशन नेत्रदान के क्षेत्र में एक मिशाल बन चुका है। उन्होंने बताया कि नेत्रज्योति मित्रों के समर्पण और मेहनत से हाड़ौती क्षेत्र में नेत्रदान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। ये मित्र दु:खद परिस्थितियों में दिवंगत परिवारों से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित करते हैं।
सामूहिक योगदान का जश्नकार्यक्रम में बारां नगर के सम्माननीय व्यक्तियों श्री महेश अध्लाखा, जयप्रकाश विजय, राजेंद्र डंग, गिरिराज महेश्वरी, हेमराज जैन, दिनेश गर्ग, पराग टोंग्या और अंबिका प्रकाश ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस सम्मान को उन नेत्रदान करने वाले परिवारों को समर्पित किया गया जिन्होंने अपने दिवंगत परिजनों की नेत्र ज्योति से कई लोगों की अंधेरी जिंदगी में उजाला किया है।
समारोह का समापन नेत्र दानियों को गीतों और नृत्य नाटिका के रूप में श्रद्धांजलि सुमन अर्पित कर किया गया।



No comments:
Post a Comment