*अंतर महाविद्यालय कुश्ती टूर्नामेंट में श्री प्राज्ञ महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक*
____
___________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
दयानंद कॉलेज, अजमेर में आयोजित फ्री स्टाइल कुश्ती अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट में श्री प्राज्ञ महाविद्यालय बिजयनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
जिसमे पदक विजेता खिलाड़ी: 1. संजू कीर (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर): 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, 2. मनीष माली (बी.कॉम तृतीय वर्ष): 86 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक, 3. रोहित माली (बी.एससी तृतीय वर्ष): 61 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।
श्री प्राज्ञ महाविद्यालय के इन खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, मेहनत और दृढ़ निश्चय से यह उपलब्धि हासिल की। कॉलेज के प्राचार्या डा दुर्गा मेवाड़ा ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत और नियमित अभ्यास व कुशलता का नतीजा बताया। ये पदक श्री प्राज्ञ महाविद्यालय के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हैं। प्राचार्या, शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों ने इनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment