पाक़ीज़ा सफर पर जाने वाले यात्रियों का किया इस्तकबाल और दी मुबारकबाद?*

 *पाक़ीज़ा सफर पर जाने वाले यात्रियों का किया इस्तकबाल और दी मुबारकबाद?*

_______


_

_________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*

*कस्बे से मुस्लिम समुदाय के 20 यात्री 12 दिसंबर 2024 को पाक़ीज़ा सफर पर रवाना होने वाले हैं। जो की पवित्र शहर मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा उमराह के लिए विजयनगर से जाने वाले यात्रियों को बतौर ए हौसला अफजाई और सम्मान में दावत देने के साथ ही इस्तकबाल  से मुतालिक प्रोग्राम का आयोजन शहर सदर सद्दीक कुरैशी (भूरा भाई) की तरफ से मदरसा दारुल उलूम राजनगर में किया गया। जहां पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का साफा वह माला पहना कर इस्तीआइकबाल करने के साथ ही पवित्र यात्रा की मुबारकबाद दी, वही यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने भूलवश किसी का दिल दुख हो तो उसके लिए क्षमा मांगी, जिस पर समाज के सभी लोगों ने उन्हें हंसते हुए पवित्र यात्रा की मुबारकबाद देते हुए मुकद्दस सफर में सहूलियत होने की दुआएं दी,आयोजित कार्यक्रम में शहर सदर सद्दीक कुरैशी, जामा मस्जिद सदर जलाल खान पठान, जामा मस्जिद सेक्रेटरी गुलाम रसूल नियारगर, मदरसा सदर बाबू सलाम पठान, नायब सदर मदरसा पीर मोहम्मद पठान तथा पीर मोहम्मद मंसूरी (फौजी साहब), मदरसा सेक्रेटरी अब्दुल मलिक पठान के साथ ही पूर्व कमेटी जामा मस्जिद सदर अब्दुल हकीम चौधरी, मास्टर अब्दुल हमीद बिसायती, मास्टर अख्तियार अली बिसायती, दाऊद कुरैशी, के साथ ही तारों का खेड़ा मस्जिद कमेटी के सभी मेंबर, मस्जिद इंदिरा कॉलोनी कमेटी तथा मदीना मस्जिद चंद कॉलोनी तथा मरकज जैनुल आबिदीन कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most