*न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण से बौखलाए आरोपी ने किया सुनियोजित जानलेवा हमला?*
___
_____________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
*असलम मंसूरी पुत्र लादू मंसूरी ने बताया है कि दिनांक 13 दिसंबर 2024 को शाम लगभग 5:00 बजे के करीब गाली गलौज करते हुए फारुख पुत्र बाबुद्दीन ने ताबड़तोड़ परिवार के साथ मिलकर लाठियां से असलम पर हमला कर दिया। असलम के चाचा मीरा बक्श ने बताया है कि न्यायालय में विचाराधीन (बलात्कार से संबंधित)प्रकरण सेबौखलाए फारुख पुत्र बाबू दिन जाती नीलगर निवासी नई बस्ती राजनगर जो कि उनका पड़ोसी है और ठीक असलम के बगल में रहता है। उसके खिलाफ असलम ने विजयनगर थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया है कि न्यायालय में चल रहे प्रकरण में फारूख पुत्र बाबुद्दीन आरोपी है। इस मामले की 13 दिसंबर 2024 को विजयनगर न्यायालय में चल रहे प्रकरण की पेशी हेतु गया था जिसकी सूचना उक्त फारूख पुत्र बाबुद्दीन जाती नीलगर निवासी विजयनगर को थी जो कि उसका पड़ोसी है और सामने रहता है उक्त व्यक्ति ने न्यायालय में चल रहे प्रकरण से खपा होकर सुनियोजित योजना बनाकर घर के सभी सदस्यों ने उस पर लाठियां बरसा कर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शामिल बाबूदीन स्वयं, फारूक पुत्र बाबुद्दीन ,नगीना पत्नी फारूख, तथा फारूख की मां बरकत, शामिल बताएं जा रहे हैं। एक पल ताबड़तोड़ हमला देख मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया, वहीं घटना के दौरान मचे भयंकर शोर को सुनकर देखते ही देखते भीड़ जमा होने लगी। असलम का कहना है कि उस पर लाठी चलाने से पहले फारूक की मां बरकत पत्नी बाबुद्दीन ने उसे आवाज लगाई और कहा कि इधर आ मुझे कुछ काम है जिस पर वह घर से बाहर आया जैसा कि असलम ने बताया उसका कहना है कि जैसे ही वह घर से बाहर आया फारूख की मां ने उसके गाल को कई बार चुम्मा लगाया और पुचकारा , यह सब कुछ समझ पाता की फारुख के परिवार के उक्त वर्णित सदस्यों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की नित से उस पर ताबड़तोड़ लाठियां से हमला कर दिया। जिसके निशान उसके शरीर पर होने की तहरीर लिखित रूप में थाने में दी ,वही असलम ने रिपोर्ट में लिखा है कि उक्त प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर उक्त घटनाक्रम के मामले में पुलिस कार्यवाही करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। साथ ही असलम का कहना है कि उक्त घटनाक्रम से पहले फारूक के द्वारा किए गए फोन पर संपर्क कॉल की डिटेल निकलवाई जाए तो इस प्रकरण के बारे में कौन-कौन शामिल थे सब चिट्ठा निकल कर सामने आ जाएगा, उसने आशंका जाहिर की है कि इस प्रकरण के प्लानिंग करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची गई जिसकी आशंका जताई है। देखना होगा कि उक्त प्रकरण में विजयनगर पुलिस द्वारा किन धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करती है। या 151 में पाबंद कर मामले को ठंडा कर, मामले को शांत कर देगी , अभी देखना होगा कि मामले में पुलिस का रुख क्या रह पाता है।फिलहाल कुछ कह पाना जल्दबाजी होगा। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उक्त व्यक्ति फारूख ने भी थाने में लिखित रिपोर्ट दी है।*

No comments:
Post a Comment