यूनिफार्म सिविल कॉड ( UCC) गैर संवेधानिक, नागरिकों के अधिकारों का हनन।


यूनिफार्म सिविल कॉड ( UCC) गैर संवेधानिक, नागरिकों के अधिकारों का हनन।





बारां, दिनांक 16 अगस्त 2026, सौशल डेमोक्रेटीक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) जिला बारां कमेटी की ओर से समान नागरिक संहिता UCC के विरोध में सेमिनार आयोजित की गई, इस सेमीनार में जिले भर से कईं ज़िम्मेदारों ने भाग लेकर इस विधेयक को जन विरोधी बताया तथा राज्य की भाजपा सरकार से इसे जनहित में लागु नहीं किए जाने की मांग रखी, सर्व प्रथम बारां जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज ने सभी का स्वागत करते हुए सेमिनार को प्रारंभ किया इसी क्रम में आए हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे जिसमें एस.डी.पी.आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन,  प्रदेश कमेटी सदस्य इफ्तिखार बबलू, जोधपुर से आए काज़ी रहमतुल्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता खलील खान गौरी, अंजुमन इत्तेहाद ए बहामी सदर आबिद हुसैन आदि ने एक स्वर में इस समान नागरिक संहिता के विधेयक को आमजन विरोधी एवं अनावश्यक बताते हुए इसको राजस्थान में लागु नहीं किए जाने की बात कही कि यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में राज्य को समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रयास किए जाने का निर्देश देता है साथ ही अनुच्छेद 25,26 में नागरिकों एवं धार्मिक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता तथा अपने धार्मिक मामलों के प्रबंधन के अधिकारों को सुनिश्चित करता है अतः ऐसे किसी कानून को लागु करने के बजाए नागरिकों के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। 


एस डी पी आई इसके लिए विधि सम्मत संवेधानिक तरीके से प्रदेश भर मे जागरूकता अभियान चलाएगी तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के साथ मिलकर आंदोलनों में भाग लेगी।

इस अवसर पर पठान वेलफेयर सोसाइटी के सदर, अंता नगर से हाजी सलाम, पार्टी के ज़िला कोषाध्यक्ष अशफ़ाक़ भाईजान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने तथा सभी आगंतुको का धन्यवाद ज़िला महासचिव अलीम मंसूरी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most