*SDPI नगर बारां का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न*
*बारां नगर में SDPI का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन को राजस्थान प्रदेश महासचिव जनाब नदीम अख्तर, प्रदेश ट्रेजरार जाकिर रंगरेज बारां जिलाअध्यक्ष अब्दुल अजीज ( अज्जू भाई ) उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन, जिला महासचिव अलीम मंसूरी ने संबोधित किया।*
*कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज साहब ने स्वागत भाषण से की ओर उनके कार्यकाल में होने वाले कार्य को पढ़कर सुनाया इनके बाद प्रदेश खजांची जाकिर रंगरेज ने पार्टी का महत्व बताया लोगों को SDPI की सदस्यता ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया पार्टी की गतिविधियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी के सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण की उसके बाद पार्टी के जिम्मेदारों ने नए सदस्यों का स्वागत किया।*
*इसी क्रम में प्रदेश महासचिव नदीम अख्तर ने पुराने व नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को और अधिक से अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया ओर आने वाले नगर निकाय चुनाव में बारां जिले में संभावित वार्डों में अच्छे से अच्छी रणनीती ओर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए !* *अंत में जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन साहब ने सम्मेलन में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं और जिम्मेदारों का शुक्रिया अदा किया !*

No comments:
Post a Comment