राहुल गांधी कांग्रेस संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस की ब्लॉक और जिला इकाइयों को मजबूत और ताकतवर बनाने का प्रयास कर रहे हैं?

 राहुल गांधी कांग्रेस संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस की ब्लॉक और जिला इकाइयों को मजबूत और ताकतवर बनाने का प्रयास कर रहे हैं? 






लेकिन राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को देखने से लगता है कि राजस्थान में लंबे समय से कुंडली मारकर बैठे नेता, राहुल गांधी के मिशन संगठन सृजन का कैसे मखौल उड़ा रहे हैं, यह नजारा राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन और प्रत्याशियों की घोषणा में देखा गया ऐसा लगता है जैसे, कांग्रेस के ब्लॉक और जिला संगठन का कोई महत्व नहीं है, महत्व है चुनिंदा नेताओं का जो लंबे समय से हारे या जीते विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और वही नेता राजस्थान में स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी तय कर रहे हैं और घोषित कर रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी की बात  ब्लॉक और जिला कमेटियों को मजबूत किया जाएगा और ब्लॉक और जिला अध्यक्षों को ताकतवर बनाया जाएगा, इसमें कितने दम है यह भी राजस्थान के निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन और घोषणा होने के बाद देख ली, क्या राजस्थान में हारे और जीते विधानसभा प्रत्याशियों की सहमति से प्रत्याशी घोषित करना राहुल गांधी के मिशन को मजबूत कर रहा है या कमजोर कर रहा है यह फैसला राहुल गांधी पर छोड़ते हैं !

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में आज भी ताकतवर नेता हैं इसका नजारा निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन और चयन के बाद प्रत्याशियों की घोषणा से स्पष्ट नजर आता है क्योंकि प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्याशियों के सिंबल लेटर कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं के हाथ में दिए, जो अधिकांश अशोक गहलोत के सिपह सालार रहे हैं  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तर पर जयपुर से निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे  पर्यवेक्षक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के चयन के लिए राय शुमारी करने भी गए, और अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भी दी  मगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के सिंबल पर्यवेक्षकों के हाथों में नहीं देकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेताओं के हाथ में दे दिए इस कारण कांग्रेस का आम कार्य करता नाराज दिखाई दे रहा है और नाराजगी का सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है ! सवाल यह है कि यदि राहुल गांधी ने समय रहते  राजस्थान की राजनीति पर और कुंडली मारकर बेटे नेताओं की कारगुजारी पर ध्यान नहीं दिया तो जो नजा रा निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में देखा गया वैसा ही नजारा  2028 के विधानसभा चुनाव में भी देखा जाएगा शायद इसकी आधारशिला वर्षों से कुंडली मारकर बेटे नेताओं ने राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव में रख दी है !

बड़ा सवाल तो यह है कि राजस्थान के नेता राहुल गांधी की बात को कितना तवज्जो देते हैं, इसकी झलक या वां नगी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा में नजर आ गई ! ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस को ब्लॉक और जिलों में कार्यालय खोलने और अध्यक्ष बनाने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि चुनाव लड़ने और जीतने के लिए चुनिंदा नेता ही जब मौजूद हैं !

                      



देवेंद्र यादव

                 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most