अटरू की धरती पर पहली बार बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष हुआ ध्वजारोहण

 Writing

अटरू की धरती पर पहली बार बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष हुआ ध्वजारोहण





अटरू। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अटरू की धरती पर पहली बार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ. अम्बेडकर संघर्ष समिति, अटरू के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति की ओर से श्रीमान लालचंद मीणा (फौजी) ने राष्ट्रध्वज फहराया। उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहली बार हुए इस ध्वजारोहण कार्यक्रम को सामाजिक एकता और समरसता का महत्वपूर्ण संदेश बताया गया। इस अवसर पर बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सामाजिक भाईचारे और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

जय हिंद! 🇮🇳

भारत माता की जय! 🇮🇳

जय भीम! 💙

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most