एक नया सवाल यह जुड़ा की गृहमंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं,

 संसद का मानसून सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर है, 9 अगस्त को अगस्त क्रांति मनाने के बाद अंतिम तीन दिन के लिए 10 अगस्त सोमवार से सत्र वापस शुरू होगा, 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होगा.






लेकिन मानसून सत्र से पहले जो सवाल खड़े हुए थे वह सवाल अभी भी यथावत बने हुए हैं, सिर्फ एक नया सवाल यह जुड़ा की गृहमंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जंतर मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों पर की गई बर्बरता पर राहुल गांधी और विपक्ष के नेता गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे थे लेकिन अमित शाह सदन के बाहर तो नजर आ रहे थे मगर सदन के अंदर दिखाई नहीं दे रहे थे यह सवाल नया है और अभी भी बना हुआ है, अब सवाल उठता है कि क्या अमित शाह सदन में आकर विपक्ष के सांसदों के सवाल का जवाब देंगे, क्योंकि उम्मीद है 10 अगस्त को अमित शाह सदन में आएंगे और तीन महत्वपूर्ण बिल संसद में पेश करेंगे, लेकिन अमित शाह राहुल गांधी और विपक्ष के सांसदों के सवाल का जवाब देंगे जिन सवालों के कारण जंतर मंतर पर आंदोलनकारी छात्र और युवाओं के साथ की गई बर्बरता के कारण संसद के भीतर विपक्षी सांसदों ने उठाए सवाल के कारण संसद का सत्र ठीक से नहीं चला बार-बार संसद की कार्रवाई स्थगित होती हुई नजर आई, क्या सत्र के अंतिम तीन दिन मैं सब ठीक हो जाएगा ?

संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ था तब मैंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि संसद का मानसून सत्र सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से डु और डाई वाला हो सकता है क्योंकि सत्ता पक्ष उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बिलों को संसद में पेश करेगी और पारित कराने की कोशिश करेगी वहीं कांग्रेस कोशिश करेगी की जैसा भारतीय जनता पार्टी चाहती है वैसे बिल पारित न हो? संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले जब छात्रों ने कॉकरोच जनता पार्टी बनाई और जंतर मंतर पर आंदोलन शुरू किया था तब मैंने, लिखा था कि क्या एक बार फिर से कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के जाल में संसद के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले ही फस रही है, क्या हमेशा की तरह मानसून सत्र में भी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, विपक्षी पार्टियों को अपने जाल में फंसा कर हमेशा की तरह इस बार भी संसद में अनेक बिल विपक्ष के हंगामा के बीच पास करवा लेगी, अब संसद के मानसून सत्र का तीन दिन का समय बाकी है खबर आ रही है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी तीन दिन में महत्वपूर्ण बिलों को पारित करवा लेगी अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस और विपक्ष हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी के जाल में फस गया, यदि बिल पास होते हैं तो इस पर मोहर लग जाएगी, विपक्ष संसद सत्र से पहले सत्ता पक्ष भाजपा के जाल में फंसता है, हालांकि कांग्रेस ने अपने सांसदों को हिदायत दी है कि वह तीनों दिन संसद में मौजूद रहे, लेकिन उनकी मौजूदगी भाजपा को बिल पारित करने से रोक पाती है या नहीं इसका इंतजार करना होगा !


                  


 देवेंद्र यादव,    कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most