तुम्हारे बगैर भी कांग्रेस मजबूत है, सुधर जाओ वरना युवाओं की नई टीम तैयार है ! शायद राहुल गांधी ने कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम को गैर राजनीतिक कार्यक्रम इसीलिए रखा था

 17 जून को राहुल गांधी का शिक्षा नगरी कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम, कि यदि राजनीतिक समीक्षा करें तो, राहुल गांधी का कार्यक्रम कांग्रेस के उन बड़े नेताओं के लिए एक बड़ा संदेश है जो यह समझते हैं कि यदि कांग्रेस में वह बड़े मुकाम पर है तो कांग्रेस है, राहुल गांधी ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को संदेश दिया है कि, तुम्हारे बगैर भी कांग्रेस मजबूत है, सुधर जाओ वरना युवाओं की नई टीम तैयार है ! 







शायद राहुल गांधी ने कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम को गैर राजनीतिक कार्यक्रम इसीलिए रखा था, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राहुल गांधी ने कार्यक्रम से पहले दिल्ली से कोटा अपनी टीम को पहुंचाया, और कांग्रेस के छात्र और युवा नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में जुट गए, और 17 जून को राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा !

राहुल गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन का अभियान चला रखा है इस अभियान के तहत देश भर में कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की है राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को ताकतवर बनाना चाहते हैं, और इसका एहसास राहुल गांधी ने  अपने छात्र संवाद कार्यक्रम कोटा में कांग्रेस के नेताओं को करा दिया, जहां प्रदेश के बड़े-बड़े नेता, यह कहते हुए नजर आए की हमारे हाथ में कुछ नहीं है ,जबकि जिला अध्यक्षों के हाथ में सब कुछ नजर आ रहा था !





राजस्थान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा नजर तक नहीं आए !

राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता प्रेस से बात कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आए ! शायद इसलिए क्योंकि कार्यकर्ताओं को लगै की राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह भी मेहनत कर रहे हैं ! कांग्रेस और राहुल गांधी की शिकायत रहती है कि मुख्य धारा का मीडिया उन्हें दि खाता नहीं है, क्या राहुल गांधी के कार्यक्रमों में कांग्रेस का मीडिया विभाग मीडिया प्रबंधन ठीक से करता है इसकी झलक 17 जून को उस समय देखने को मिली जब दिल्ली से मीडिया की टीम कवरेज करने के लिए कोटा आ रही थी उस टीम को कोटा से 40 किलोमीटर दूर बूंदी के एक होटल में रुका दिया, जबकि कोटा में भी बड़े होटल थे जहां टीम को रुकाया जा सकता था और समय पर राहुल गांधी के कार्यक्रमों को अपने चैनलों पर दिखाया जाता ! यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे थे कि भाजपा  राहुल गांधी के कार्यक्रम को फेल करने का प्रयास कर रही है, ऐसे में यह सवाल उठता है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को कवर करने के लिए जो मीडिया की टीम दिल्ली से आई थी उसे कोटा से 40 किलोमीटर दूर बूंदी में क्यों रुकवाया गया और किसने रुकवाया !  मीडिया में राहुल गांधी के कार्यक्रम से ज्यादा राजस्थान के नेता दिखाई दिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेता मीडिया से बात करते नजर आए !

कुल मिलाकर राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक सफल रहा राहुल गांधी ने अपने छात्र संवाद कार्यक्रम का आगाज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कोटा स्थित निजी आवास के ठीक सामने से किया जो चर्चा में रहा ! राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की एक तस्वीर चर्चा में है जिसमें तीनों नेता ठहाके लग रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं की मुस्कुराहट बता रही थी, तुम इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो क्या गम है जिसको छुपा रहे हो, शायद गम यह था कि राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को अपने छात्र संवाद कार्यक्रम से दूर रखा !

                     



देवेंद्र यादव

                 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most