*उदयपुर में APCR राजस्थान द्वारा पैरा-लीगल वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित*



*उदयपुर में APCR राजस्थान द्वारा पैरा-लीगल वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित*

________________________







*अब्दुल रहमान राजस्थान*


*उदयपुर, 14 जून 2026*


एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) राजस्थान चैप्टर द्वारा पैरा-लीगल वॉलंटियर्स (PLV) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रविवार, 14 जून 2026 को द लेक हवेली, उदयपुर में किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय था – "कानून को जानें, समाज की सेवा करें, अधिकारों की रक्षा करें और न्याय को बढ़ावा दें"।


कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को “Learn the Law, Serve the Community, Protect Rights and Promote Justice” की भावना के अनुरूप कानूनी जागरूकता, नागरिक अधिकारों और सामाजिक न्याय से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में राजस्थान के 20 जिलों से आए समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।


उद्घाटन सत्र में एडवोकेट मोहम्मद इकबाल कोषाध्यक्ष APCR ने स्वागत भाषण दिया। इसके पश्चात प्रतिभागियों का परिचय कराया गया तथा मुजम्मिल रिजवी, राज्य महासचिव, APCR राजस्थान ने संगठन की दृष्टि, मिशन एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रुखसाना उस्मान ने कार्यशाला के उद्देश्यों तथा स्वयंसेवकों से अपेक्षित भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी।


सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता श्री कमल कुमार टाक ने भारतीय संविधान तथा नागरिकों को प्राप्त सूचना के अधिकार (RTI) की विस्तृत जानकारी दी। एडवोकेट फव्वाज शाहीन ने भारतीय न्यायिक एवं कानूनी व्यवस्था पर सत्र लेते हुए बताया कि विभिन्न समस्याओं की स्थिति में नागरिक किस प्रकार संबंधित संस्थाओं एवं अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकते हैं।


डॉ. एम. इकबाल सिद्दीकी ने APCR स्वयंसेवकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की। APCR सेंट्रल की रिसर्च एवं डॉक्यूमेंटेशन को-ऑर्डिनेटर प्राकृति ने केस डॉक्यूमेंटेशन, फैक्ट-फाइंडिंग तथा काल्पनिक मामलों की रिपोर्ट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।


प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर रोल-प्ले एवं अभ्यास गतिविधियां कराई गईं। इनमें गिरफ्तारी, अवैध बेदखली, सांप्रदायिक हिंसा तथा घरेलू हिंसा जैसे मामलों में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों, संबंधित कानूनों एवं संस्थागत सहायता की प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


इसके बाद श्रीमती मीनाक्षी सेठी जैदी ने स्थानीय स्वयंसेवी नेटवर्क के निर्माण की आवश्यकता, उसके महत्व तथा समुदाय स्तर पर उसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।


समापन सत्र में APCR राजस्थान के राज्य अध्यक्ष एडवोकेट सैयद सआदत अली ने कहा कि न्याय, मानवाधिकारों की रक्षा तथा समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आह्वान किया। रब्बे कुमा खान ने प्रोग्राम का संचालन किया। 


कार्यक्रम के अंत में APCR उदयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट कमर हुसैन ने सभी अतिथियों, संसाधन व्यक्तियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most