*राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर खानू खान बुधवाली का द वॉयस ऑफ जस्टिस के पत्रकार को निमंत्रण!*
_______________
_________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर, ब्यावर*
*13 जून 2026*
*मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की ओर से नवाब दादा कायम खान शहादत दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को राजधानी जयपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कांस्टीट्यूशन क्लब विधानसभा के पास सुबह 10:00 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम का आयोजन का राजस्थान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर कानू खान बुधवाली की ओर से किया जा रहा है।
समारोह के आयोजन करता डॉक्टर बुधवाली ने बताया है कि नवाब दादा कायम खा की शहादत को नमन करते हुए उनके साहस, राष्ट्र सेवा, बलिदान और आदर्शों को याद किया जाएगा साथ ही समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। *इसी के तहत विजयनगर के पत्रकार (द वॉयस ऑफ जस्टिस से अब्दुल रहमान)को निमंत्रण पत्र मिला है।*
कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे वहीं आईसीसी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह टोडा सारा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सांसद राहुल कस्बा सांसद इमरान मसूद पूर्व मंत्री अशोक चांदना विधायक रफीक खान हाकम अली अमीन कागजी और जाकिर हुसैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार यह केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि समाज में शिक्षा सामाजिक जागरूकता राष्ट्रीय एकता और प्रतिभा सम्मान को बढ़ावा देने का भी माध्यम बनेगा। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान वर्क ऑफ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर खानू खान बुधवाली के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आधिकारिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समझ में शिक्षा चिकित्सा सामाजिक सेवा राष्ट्र निर्माण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को"*कायम रत्न सम्मान*से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन समाज की प्रेरणादाई विभूतियों के सम्मान के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बनेगा।

No comments:
Post a Comment