*नूरानी मस्जिद, मालवीय नगर, जयपुर प्रकरण में APCR द्वारा न्यायिक हस्तक्षेप की मांग*
________________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर, जयपुर*
जयपुर, 08 जून 2026।
Association for Protection of Civil Rights (APCR) Rajasthan के महासचिव मुजम्मिल रिज़वी द्वारा नूरानी मस्जिद, मालवीय नगर, जयपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के संबंध में दिनांक 07 जून 2026 की रात्रि लगभग 1:30 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश Justice Sanjeev Prakash Sharma को ईमेल प्रेषित कर Suo Motu PIL के माध्यम से तत्काल संज्ञान लेने तथा मस्जिद की यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने का अनुरोध किया गया।
ईमेल में यह निवेदन किया गया कि मालवीय नगर स्थित नूरानी मस्जिद, जो एक पंजीकृत वक्फ संपत्ति बताई जा रही है, के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण को लेकर गंभीर संवैधानिक एवं कानूनी प्रश्न उत्पन्न होते हैं। इसलिए न्यायालय तत्काल हस्तक्षेप कर अंतरिम संरक्षण प्रदान करे।
इसके अतिरिक्त, 08 जून 2026 की प्रातः APCR के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट सैयद सआदत्त अली, एडवोकेट कलीम अहमद खान, मुजम्मिल रिज़वी, एडवोकेट मुनाज़िर इस्लाम, एडवोकेट सुमित उपाध्याय तथा एडवोकेट नदीम खान शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार के समक्ष मामले की तात्कालिकता को रखते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय से जनहित याचिका (PIL) के रूप में तत्काल सुनवाई एवं आवश्यक न्यायिक हस्तक्षेप का अनुरोध किया।
APCR ने आशा व्यक्त की है कि न्यायालय संविधान, विधि के शासन तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा के हित में मामले पर आवश्यक विचार करेगा।

No comments:
Post a Comment