*एक तरफ सम्मान के लिए बुलावा तो दूसरी तरफ वर्तमान के हालातो से संघर्ष, सम्मान पाने का रास्ता छोड़कर संघर्ष का रास्ता चुना!*

 *एक तरफ सम्मान के लिए बुलावा तो दूसरी तरफ वर्तमान के हालातो से संघर्ष, सम्मान पाने का रास्ता छोड़कर संघर्ष का रास्ता चुना!*




________________________

*विजयनगर, उदयपुर*

*14 जून 2026 को राजस्थान के उदयपुर में स्थित होटल लेके हवेली में APCR द्वारा आयोजित पैरा लीगल वालंटियर कार्यक्रम में कई जागरूक कार्यकर्ताओं ने जो कि सैकड़ो  की संख्या में थे इस कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को कानूनी जागरूकता के साथ ही न्याय दिलाने का प्रयास करता है। समुचित भारत में इस संगठन के कार्यकर्ता मौजूद है। वर्तमान में यह संगठन देश पर में हुई लगभग 3000 से ज्यादा घटनाओं का मुकदमा लड़ रहा है। कई ऐसे पेचीदा मामलों में जहां जनता मायूस हो चुकी थी इस मामले में संगठन ने उनकी मायूसी को जीत में बदल दिया और उनमें आशा की किरण बनकर सामने आई है। आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर से सीनियर अधिवक्ता शहादत अली, मुजम्मिल रिजवी, rabbe खान, सोशल एक्टिविस्ट प्रकृति शर्मा, तथा आरटीआई एक्टिविस्ट कमल भाई ,सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व एडिशनल जॉइंट कमिश्नर डी डीओ मीनाक्षी जैदी, के अलावा कई पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जिसमें भारी मात्रा में para लीगल वॉलिंटियर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश के वर्तमान हालात पर चर्चा हुई वहीं वर्तमान में हो रहे घटनाक्रम को लेकर कानूनी जानकारियां जो बेहद जरूरी है वह दी गई। कार्यक्रम में पहुंची जानी मानी-हस्तियों को पुरस्कार से नवाजे गए,वही कार्यक्रम में शामिल वालंटियर को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। APCR राजस्थान के लगभग 22 जिलों में अपनी पहचान बन चुका है, इस कार्यक्रम में, लगभग 22 जिलों से मुख्य और खास कार्यकर्ताओं को कोई बुलाया गया। यदि सभी कार्यकर्ता को बुलाया गया होता तो भारी मात्रा में वॉलिंटियर पहुंचने  की आशंका थी,हम आपको बता दें कि राजस्थान वक्फ ऑफ बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर खानू खान बुधवाली ने भी जयपुर में आयोजित होने वाले अब्दुल कलाम आजाद वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए द वॉयस ऑफ़ जस्टिस के पत्रकार अब्दुल रहमान को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था लेकिन इस कार्यक्रम में शामिल न होकर वर्तमान में चल रहे संघर्ष की लड़ाई जो की राजस्थान ही नहीं पूरे भारत में APCR ने जनता की सहायता के लिए चुनी है उसमें शामिल होकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वर्तमान में सम्मान जरूरी नहीं बल्कि देश में चल रहे भयंकर हालातो के लिए कानूनी तौर पर संघर्ष करने की जरूरत है। द वॉयस ऑफ़ जस्टिस के पत्रकार अब्दुल रहमान ने संघर्ष का रास्ता चुना है इसी संघर्ष से हम अपने देश के नागरिकों पर होने वाले जुल्म और ज्यादतियों  से निपटने में अपना अहम योगदान दे सकें। डॉ खानु खान बुधवाली के द्वारा बताए गए कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, टीकाराम जूली, मुकुल वासनिक के अलावा कई अन्य दिग्गज राजनेता शामिल होने वाले थे। लेकिन वर्तमान में सम्मान से ज्यादा संघर्ष की जरूरत है, बहरहाल वर्तमान की जरूरत को देखते हुए APCR कार्यक्रम में पहुंचकर नजदीकी से समझने की कोशिश की है। इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के वक्तव्य दिए गए हैं। जिनमें आरटीआई के जरिए से जानकारी जुटाई जाना, हम हमारा अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते, जनता का पैसा जनता को हिसाब के अलावा कई महत्वपूर्ण जानकारियां साजा की गई। जानते हैं विभिन्न अधिवक्ताओं ने क्या कुछ कहा........

*अब्दुल रहमान उदयपुर से राजस्थान की ख़ास रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most