कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेताओं को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तैयारी कर ली है ?

 कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेताओं को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तैयारी कर ली है ?




पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद, जिस प्रकार के फैसले राहुल गांधी लेते हुए नजर आ रहे हैं, उन फैसलो को देखने से लगता है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभी नहीं तो कभी नहीं के रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस में सफाई करने का मन बना लिया है ! लंबे समय के बाद कांग्रेस को केरलम मैं मि ली जीत के बाद राहुल गांधी ने कैसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री नहीं बनाकर VD  सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया, वेणुगोपाल लंबे समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं, केरल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले अटकल लग रही थी, कि यदि केरल में कांग्रेस सत्ता में आई तो वेणुगोपाल मुख्यमंत्री बनेंगे, वेणुगोपाल के नाम की चर्चा तब तक होती रही जब तक की राहुल गांधी ने सतीषन के नाम की घोषणा नहीं कर दी !

दक्षिण के एक और महत्वपूर्ण राज्य कर्नाटक जहां कांग्रेस की सरकार है वहां से लंबे समय से चर्चा सुनाई दे रही थी, कि मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया की जगह डीके शिवकुमार को राहुल गांधी मुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन चर्चा सिर्फ चर्चा ही बनकर रह जाती थी, लेकिन 28 मई को यह चर्चा हकीकत में बदल गई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया ने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दिया, अब कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका अभी इंतजार है मगर चर्चा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार के नाम की है ! राहुल गांधी डीके शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना सकते हैं, मगर एक चर्चा यह भी है कि क्या कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धा रमैया होंगे, और यदि सिद्धारमैया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो, कांग्रेस के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे ! चर्चा तो यह भी है कि सिद्ध रमैया राज्यसभा में जाएंगे, तो क्या सिद्धारमैया राज्यसभा में जाकर राज्यसभा में मल्लिका अर्जुन खरगे का स्थान लेंगे मतलब राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनेंगे, यह तब होगा जब मल्लिका अर्जुन खरगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे !

केरल में वेणुगोपाल की जगह सतीशन को मुख्यमंत्री बनाने के बाद  कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बेटे नेताओं के दिलों की धड़कन उतनी नहीं बड़ी होगी जितनी धड़कन सिद्धा रमैया के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद बड़ी होगी, क्योंकि राहुल गांधी और कांग्रेस हाई कमान का सिद्धा रमैया वाला फैसला एक ऐसा फैसला है जिसका इंतजार कांग्रेस का आम कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहा था कि राहुल गांधी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बड़ा और कठोर फैसला लें, जो कार्यकर्ताओं को  सिद्ध रमैया के इस्तीफा के बाद नजर भी आया !

क्या राहुल गांधी अपने फैसलों को यथावत रखेंगे, यह बड़ा सवाल है क्योंकि राहुल गांधी के इर्द-गिर्द ऐसे रणनीतिकारों की टीम है जो राहुल गांधी को उनके ट्रैक से उतार देते है, क्या राहुल गांधी अपने ट्रैक से नहीं उतरेंगे और राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी कुंडली मारकर बैठे नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेज देंगे !

हालांकि राहुल गांधी ने शायद अघोषित रूप से मार्गदर्शक मंडल का पहले ही गठन कर लिया था, अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कांग्रेस के भीतर कोर कमेटियों का गठन किया था जिन में कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेताओं को सदस्य बनाया है, इन कमेटियों मैं वरिष्ठ नेताओं को सम्मान देने की नीयत से सदस्य बनाया गया था क्या यह राहुल गांधी का वरिष्ठ नेताओं का भविष्य में मार्गदर्शक मंडल साबित होगा !

कांग्रेस हाई कमान और राहुल गांधी ने कांग्रेस के भीतर सफाई अभियान दक्षिण भारत से शुरू किया है, तो बात दक्षिण भारत और कांग्रेस की करनी होगी इतिहास गवाह है जब-जब भी कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक संकट आया तब तब  कृष्णा और कावेरी वाले क्षेत्र ने कांग्रेस का साथ दिया और कांग्रेस को सत्ता में लेकर आया संकट के समय दक्षिण भारत से श्रीमती इंदिरा गांधी चिकमगलूर श्रीमती सोनिया गांधी वेल्लारी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी केरल के वायानाड लोकसभा के सांसद बने, मौजूदा वक्त में कांग्रेस जिन चार राज्यों में सत्ता में है उनमें से तीन राज्य केरल तेलंगाना और कर्नाटक दक्षिण भारत के राज्य हैं कांग्रेस तमिलनाडु में भी गठबंधन की सत्ता में है, 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की नजर दक्षिण भारत की 129 लोकसभा सीटों पर है, शायद इसलिए क्योंकि दक्षिण भारत के कांग्रेस नेता कांग्रेस और गांधी परिवार के प्रति उत्तर भारत के कांग्रेस नेताओं से कहीं ज्यादा वफादार और निष्ठावान है यही वजह है कि केरल और कर्नाटक में राहुल गांधी ने जो फैसला लिया उस फैसले का सम्मान केरल और कर्नाटक के नेताओं ने किया, क्या उत्तर के नेता दक्षिण के नेताओं की तरह कांग्रेस के हित में बड़ा त्याग करेंगे ! सिद्धा रमैया के इस्तीफा के बाद बड़ी नजर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर है क्या अशोक गहलोत कांग्रेस के हित में बड़ा त्याग करेंगे, यह सवाल इसलिए है क्योंकि अशोक गहलोत ने 2022 में सिद्धारमैया की तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग नहीं किया था नतीजा यह हुआ कि राजस्थान में कांग्रेस को 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता को गवाना पड़ा था! सवाल यह भी है कि राहुल गांधी को कुंडली मारकर बैठे नेताओं के पावर पॉलिटिक्स के भ्रम जाल में नहीं फंसना चाहिए और कठोर फैसलों को यथावत जारी रखना चाहिए !

राहुल गांधी अक्सर कहते हुए सुनाई देते हैं कि भाजपा के नेता अंदर से खोखले हैं इनमें दम नहीं है, यही बात राहुल गांधी को कांग्रेस के भीतर कुंडली मारकर बैठे नेताओं की भी समझनी होगी कुंडली मारकर बैठे नेता भी अंदर से खोखले हैं इनमें कोई दम नहीं है इसलिए राहुल गांधी को कुंडली मारकर बेटे नेताओं की पावर पॉलिटिक्स में नहीं आकर कठोर निर्णय लेने चाहिए जो राहुल गांधी ने केरल और कर्नाटक में लिया !

                 


 देवेंद्र यादव,  कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most