कांग्रेस ने केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी एस का नाम घोषित कर कांग्रेस के उन चापलूस नेताओं को चेतावनी दे दी है जो राहुल गांधी से चिपके रहते हैं।

 कांग्रेस ने केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए वी डी एस का नाम घोषित कर कांग्रेस के उन चापलूस नेताओं को चेतावनी दे दी है जो राहुल गांधी से चिपके रहते हैं।





 Ldai राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास करते हैं, 2014 में कांग्रेस की हार के बाद, कांग्रेस लगातार तीन लोकसभा चुनाव हार चुकी है और कई राज्यों में कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर पा रही है, कांग्रेस लगातार चुनाव क्यों हार रही है, और क्यों कांग्रेस जीत नहीं पा रही है जब इसकी समीक्षा होती है तो अनेक कारण सामने आते हैं, लेकिन एक कारण को ज्यादातर राजनीति समीक्षक और विश्लेषक नजर अंदाज कर देते हैं, 2014 में कांग्रेस को मिली हार के बाद, कांग्रेस के भीतर बैठे चतुर नेताओं ने कांग्रेस के भीतर अघोषित रूप से टीम सोनिया गांधी टीम राहुल गांधी और टीम प्रियंका गांधी बनाली, और इस कारण कांग्रेस अ प्रत्यक्ष रूप से तीन गुटों में राष्ट्रीय स्तर पर बटती नजर आई, और राष्ट्रीय स्तर पर चालक नेताओं के द्वारा बनाई गई टीम के कारण कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ कांग्रेस इस कारण लगातार चुनाव हारती आ रही है, टीम के नेताओं की कारगुजारी सबसे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में नजर आई, 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं, के नारे के साथ संभाली लेकिन कांग्रेस उत्तर प्रदेश में केवल दो विधानसभा सीट ही जीत पाई, कांग्रेस की बुरी हार का कारण उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संदीप सिंह और धीरज गुर्जर पर लगाया यह दोनों नेता टीम प्रियंका गांधी के हिस्से थे, 2022 के विधानसभा चुनाव में संदीप सिंह और धीरज गुर्जर ने अपने मन मुताबिक लोगों को विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया था, यही नहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस हाई कमान ने जिला अध्यक्षों की घोषणा की जिला अध्यक्ष की घोषणा पर भी प्रभाव संदीप सिंह और धीरज गुर्जर का हीं देखने को मिला, टीम  प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कितनी प्रभावशाली है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस हाई कमान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन अभी तक भी नहीं कर पाया है जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी अविनाश पांडे ने प्रदेश कार्यकारिणी बनाकर स्वीकृति के लिए हाई कमान के पास भेज रखी है ! मगर प्रदेश कमेटी को अनुमति अभी तक नहीं मिली !

सवाल यह है कि क्या नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गांधी परिवार से चिपके रहने वाले नेताओं को केरल से यह संदेश दिया है कि गांधी परिवार से नहीं बल्कि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं से चिपक कर रहो और कांग्रेस को मजबूत कर कांग्रेस को जीत दिलवाओ !

यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि केरल में मिली कांग्रेस को प्रचंड जीत के बाद, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, चर्चा तीन नाम की हुई कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल जो राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं और कैसी वेणुगोपाल राहुल गांधी के साथ हमेशा हमसाय की तरह चिपके रहते हैं दूसरा नाम रमेश चेनीथला का था जो राजीव गांधी युग से ही गांधी  परिवार के बेहद करीबी थे, और वरिष्ठ नेता थे और तीसरा नाम 61 वर्षीय वी डी एस था जिनके नाम पर राहुल गांधी ने अंतिम मोहर लगाई और उन्हें केरल का मुख्यमंत्री घोषित किया ! केरल से राहुल गांधी ने क्या एक संदेश उन उम्र दराज नेताओं को भी दिया है जो अभी भी अपने-अपने राज्यों में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर आस लगाए बैठे हैं, क्या अशोक गहलोत भूपेंद्र सिंह हुड्डा भूपेश बघेल कमलनाथ दिग्विजय सिंह जैसे उम्र दराज नेताओं का समय मुख्यमंत्री के रूप में समाप्त हो गया है, और क्या केरल की तरह राहुल गांधी अन्य राज्यों में भी कम उम्र के नेताओं को राज्यों की कमान देंगे ! अभी भी यह एक बड़ा सवाल है, क्योंकि राज्यों में अभी भी कुंडली मार कर बैठे नेताओं का संगठन पर  अपना प्रभाव है, क्या राहुल गांधी बड़े स्तर पर ब्लॉक से लेकर जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव करेंगे! क्योंकि ब्लॉक से लेकर जिला प्रदेश में अभी भी संगठन में बड़े पदों पर कुंडली मार कर बैठे कांग्रेस के छत्रपौ के सिपाह सालार पद लेकर बैठे हुए हैं, जो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम काम करते हैं दिखाई देते हैं और अपने नेता के इशारे पर काम अधिक करते हैं इससे कांग्रेस को चुनाव में नुकसान होता है और नेताओं के बीच की गुटबाजी नजर आती है! असल वजह यही है कि कांग्रेस राज्यों में लगातार चुनाव हार रही है एक और बड़ा सवाल क्या राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में कोई बड़ा फेरबदल करेंगे और क्या कैसी वेणुगोपाल कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के पद पर बने रहेंगे, या राहुल गांधी इस पद की कमान कम उम्र मगर अनुभवी और राजनीति में परिपक्व और रणनीतिकार  नेता के हाथों में देंगे !

                   


 देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most