अंता विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के मन में लड्डू फूटने लगे हैं

 अंता विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के मन में लड्डू फूटने लगे हैं?



राजस्थान के अंता विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के साथ ही, अंता विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने के लिए, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के मन में लड्डू फूटने लगे हैं ! क्योंकि अंता विधानसभा क्षेत्र राजस्थान की राजनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है अंता विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संसदीय क्षेत्र झालावाड़ में आता है झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से ही पहली बार वसुंधरा सांसद बनी थी और तब से लेकर अब तक झालावाड़ संसदीय क्षेत्र पर वसुंधरा राजे परिवार का कब्जा है वर्तमान में उनके पुत्र दुष्यंत सिंह यहां से सांसद हैं !

अंता विधानसभा क्षेत्र हाडोती संभाग के बारां जिले में आता है और कांग्रेस के राजनीतिक नजरिए से पूर्व खनिज मंत्री प्रमोद जैन बारां जिले के कद्दा वर नेता हैं, 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद जैन यहां से विधायक बने थे लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के कंवरलाल मीणा से लगभग 6000 मतों से चुनाव हार गए थे ! प्रमोद जैन और उनकी पत्नी उर्मिला जैन दोनों तीन बार कांग्रेस के टिकट पर झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ कर भाजपा नेता दुष्यंत सिंह से चुनाव हार चुके हैं ! उर्मिला जैन वर्तमान में बारां जिला परिषद की अध्यक्ष हैं और प्रमोद जैन के पुत्र बारां जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं ! बारां जिले में सत्ता से लेकर संगठन पर प्रमोद जैन का कब्जा माना जाता है  इसीलिए बारां जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस हाई कमान के निर्णय से नाराज नजर आते हैं क्योंकि हाई कमान कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज कर प्रमोद जैन पर भरोसा करते हैं यह नहीं देखे की बारां जिले में कांग्रेस कमजोर क्यों है यही वजह है कि प्रमोद जैन 2023 का विधानसभा चुनाव अंता विधानसभा क्षेत्र के बाहरी प्रत्याशी भाजपा नेता कंवरलाल मीणा से चुनाव हार गए जबकि कंवरलाल मीणा झालावाड़ जिले के अकलेरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और 2023 में वह भाजपा के टिकट पर अंता विधानसभा क्षेत्र आए और चुनाव जीता ! यदि अंता विधानसभा का उपचुनाव हुआ तो यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव होगा, दोनों ही पार्टियाअंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देगी, यूं तो बारां जिला भाजपा का गढ़ रहा है  2023 में भाजपा ने बारां जिले की सारी चार विधानसभा क्षेत्र को जीता था, ऐसा भी नहीं है कि बारां जिले में कांग्रेस का कोई जन आधार नहीं है, जिले में कांग्रेस भी भाजपा से कम नहीं है यदि कांग्रेस के भीतर कोई कमी है तो वह प्रमोद भैया जैन की अति राजनीतिक महत्व आकांक्षा हैं, प्रमोद जैन की महत्व आकांक्षा का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके परिवार के सदस्य ही लोकसभा का भी चुनाव लड़ेंगे और विधानसभा का भी चुनाव लड़ेंगे यहां तक की जिला परिषद का चुनाव भी उनके परिवार के सदस्य ही लड़ेंगे संगठन में भी उनके परिवार का सदस्य युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष है और यही वजह थी कि कांग्रेस का कार्यकर्ता नाराज था कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रमोद भैया भारतीय जनता पार्टी के बाहरी उम्मीदवार आदिवासी नेता कंवरलाल मीणा से चुनाव हार गए, यदि उपचुनाव हुआ तो फिर एक बार 2023 की तरह का नजारा देखने को मिल सकता है यदि कांग्रेस ने प्रमोद जैन या उसके परिवार को कोई मुगालता मन में रख कर चुनाव लड़ाया तो कांग्रेस की स्थिति 2023 के विधानसभा चुनाव की तरह नजर आएगी बारां जिले में कांग्रेस के भीतर जनता के बीच अनेक प्रभावशाली नेता मौजूद हैं मगर वह नेता प्रमोद जैन की परिवारवादी राजनीति के चलते कुंठित होकर अपने घरों के अंदर बैठे हुए हैं यही वजह है कि बारां जिले में कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ता होने के बावजूद कांग्रेस जिले में कमजोर नजर आती है, यदि कांग्रेस को अंता विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीतना हे तो कांग्रेस हाई कमान को प्रत्याशी का चयन गंभीरता से करना होगा और यदि कांग्रेस मुगालते में रही तो 2023 की तरह कांग्रेस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि भाजपा के निशाने पर पूर्व खनिज मंत्री प्रमोद जैन भाया हैं और चुनाव में भाजपा के नेताओं के तीर कांग्रेस को भेदते हुए नजर आएंगे !

                         

देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most