*तिरंगा यात्रा को बदनाम करने की कोशिश करने वालों पर क्या सरकार करेगी कार्यवाही?*
________
________________
*ब्यावर*
*खबर ब्यावर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर कस्बे से है जहां पर आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित किया ।आयोजित कार्यक्रम में मसूदा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने मौजूदगी दर्ज कराई और कहा है कि पाकिस्तान से आए पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में लोगों को धर्म पूछ पूछ कर मारा है। जिस पर हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आतंकी अड्डों को तबाह हुआ बर्बाद कर लिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे बहादुर सैनिकों ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया है। यह हमारे सैनिकों की बहादुरी और शौर्य को दर्शाता है। आपको बता दें कि कश्मीर में हुए आतंकी हमले को आज यानी की 22 मई 2025 को ठीक एक महीना बीत चुका है लेकिन आतंकियों के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी निकल कर जनता के सामने सार्वजनिक क्यों नहीं हो पाई है , भारत की जनता देश की सरकार से जानना चाहती है कि वह पाकिस्तानी जल्लाद और आतंकी जिन्होंने बे कुसुर भारतीयों को शहीद कर दिया था वह कहां है? एक सिर के बदले 10 सिर् लाने का दावा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि जिन पाकिस्तानी आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया था उनका अभी तक क्या हुआ है?आखिर वह है कहां यह है ! भारत की जनता उनसे जानना चाहती है कि आखिर उन 26 मासूम लोगों की जान लेने वाले दरिंदे कहां है। पहलगाम के आतंकी हमले ने देश को झक ज़ोर कर रख दिया था। इस घटनाक्रम के उपरांत भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देते हुए अपने शौर्य की वीर गाथा लिखी है जिसका कोई शानी नहीं है यह हमारे सैनिकों के पराक्रम का ही परिणाम है कि देश भर में भारतीय सेना के शौर्य और वीरता शैलूट करती है जनता ।
भारतीय सेवा को सम्मान की नजर से देखती है यहां की जनता वही देश की जनता सैनिकों की तारीफ करते हुए नहीं थकती। भारतीय सैनिकों के द्वारा लिखी गई इतिहास की ईबारत स्वर्ण पन्नों में दर्ज हो चुकी है। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के द्वारा आतंक पर की गई कार्यवाही से बौखला उठा नतीजा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया। भारत के बहादुर सैनिकों की बहादुर को लेकर देश के विभिन्न राजनीतिक दल यात्राएं निकाल रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आज ब्यावर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर कस्बे में देखने को मिला जहां भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई। यह है रैली विजयनगर स्थित तेजाजी मंदिर से 5:30 बजे के उपरांत शुरू होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए देखा गया। फाटक उस पार राजनगर से गुजरी, जहां पहले से ही प्रशासन का जमावड़ा मौजूद था। तिरंगा रैली के दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए दिखाई दिए । वहीं कुछ लोगों ने मस्जिद के सामने रुक कर धार्मिक नारे भी लगाते हुए देखे गए जिन्हें आप तस्वीरों में देख सकते हैं। मस्जिद के ठीक सामने पहले से ही 2 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। देश भर में सैनिकों के सम्मान में यात्राएं और रैलियां निकाली जा रही है लेकिन कुछ ऐसे लोगों के द्वारा यात्राओं को बदनाम करने के लिए कुछ ना कुछ ऐसा कर यात्राओं को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि उन पर शीघ्र कार्यवाही करें। रैली के दौरान लगाए गए नारे और हाथ में थामे हुए तिरंगे दोनों में विरोधाभास दिखाई दिया। यह रैली भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के लिए थी तो भारतीय सेना से जुड़े हुए दमदार नारे लगाए जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं देखा गया। यहां तो जो लोग रैली में शामिल थे वह धार्मिक नारे लगाते हुए देखे गए। रैली में लगाते हुए धार्मिक नारों को लेकर अब कौन सी यात्रा कहेंगे? इन यात्राओं को धार्मिक यात्रा कहेंगे या भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने वाली यात्राएं!इस बात का जवाब तो जनता खुद तलाश करें!*
*Abdul Rahman*

No comments:
Post a Comment