जिन लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा 30 अप्रैल को जातिगत जनगणना कराए जाने की घोषणा करने पर संशय और संदेह था, उस संशय और संदेह पर से शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने पर्दा हटा दिया है !

 2 मई शुक्रवार का दिन, भारतीय राजनीति में एक ऐसा दिन था, जिसने देश की दो सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस और उनके दो सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने अपने भविष्य की राजनीति के इरादे स्पष्ट कर दिए, जिन लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा 30 अप्रैल को जातिगत जनगणना कराए जाने की घोषणा करने पर संशय और संदेह  था, उस संशय और संदेह पर से शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने पर्दा हटा दिया है !





2 मई को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि हम जातिगत जनगणना के मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल मैं अदानी सीप पोर्ट का उद्घाटन कर रहे थे और शायद यह मैसेज दे रहे थे की मोदी अडानी का साथ नहीं छोड़ेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में पोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा की आज के इवेंट से कई लोगों की नींद हराम हो जाएगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संदेश किसको दिया और किसके पास पहुंचा यह तो मोदी ही जानते हैं लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह संदेश उन तक पहुंच गया, मतलब यह है कि राहुल गांधी देश में जो जातिगत जनगणना करवाना चाहते हैं, शायद वैसी जनगणना होगी नहीं राहुल गांधी चाहते हैं कि देश में आर्थिक समानता हो, और इसके लिए राहुल गांधी अक्सर संसद से लेकर सड़क पर यह कहते हुए दिखाई देते हैं की देश में आर्थिक असमानता है देश का अधिकांश धन चुनिंदा लोगों के पास है राहुल गांधी धन्ना सेठ का जिक्र करते हैं और जिक्र अडानी का बार-बार करते हैं !

30 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में जातिगत जनगणना कराए जाने का फैसला किया, इस फैसले के बाद कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई और बैठक में समवेत स्वर में सभी वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने जातिगत जनगणना कराए जाने पर इसका श्रेय राहुल गांधी को दिया, और कांग्रेस ने अनाउंस किया कि कांग्रेस जातिगत जनगणना के मुद्दे को तब तक नहीं छोड़ेगी जब तक की देशभर में जाति जनगणना पूर्ण ना हो जाएगी, वहीं दूसरी तरफ 2 में को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल पहुंच गए जहां उन्होंने अदानी पोर्ट का उद्घाटन किया और कहा कि इंडिया गठबंधन के सबसे मजबूत घटक दल के मुख्यमंत्री विजहन और कांग्रेस के सांसद शशि थरूर मंच पर बैठे हैं इस इवेंट को देखकर आज कई लोगों की नींद उड़ जाएगी ! मोदी क्या संदेश देना चाहते थे यह तो उन्होंने स्पष्ट बताया नहीं लेकिन यह कहा कि यह संदेश उन लोगों तक पहुंच गया होगा !

मैंने 1 मई को अपने ब्लॉग में लिखा था कि कांग्रेस को जातिगत जनगणना पर जश्न नहीं बल्कि मंथन करना चाहिए !

कांग्रेस हाई कमान को यह स्वीकार करना चाहिए कि मौजूदा वक्त में कांग्रेस के पास ना तो परिपक्व और मजबूत रणनीतिकार हैं जो भाजपा की भाषा और उसके इरादों को पहले ही भापले और निर्णय ले, मौजूदा वक्त में भाजपा के पास परिपक्व और मजबूत रणनीतिकार हैं, भाजपा के रणनीतिकार अपनी  रणनीति का अपने विरोधियों को पता तक नहीं चलने देते, इसका उदाहरण जाति जनगणना की घोषणा करना है, जब दिल्ली में कैबिनेट की बैठक पहलगाम हमले को लेकर चल रही थी और सुनाई दे रही थी लेकिन बैठक से निकल कर आया कि केंद्र सरकार देश में जातिगत जनगणना करवाएगी यह घोषणा सुनकर राजनीतिक गलियारों विपक्ष के गलियारों और मीडिया के भीतर सनसनी फैल गई और बहस होने लगी की क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी के सामने झुक गए सोशल मीडिया पर खबर चलने लगी की देश के प्रधानमंत्री भले नरेंद्र मोदी हैं लेकिन सरकार राहुल गांधी चला रहे हैं तरह-तरह की बातें राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तैरने लगी लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 म ई को केरल के अदानी पोर्ट का उद्घाटन करेंगे और वहां से कांग्रेस और राहुल गांधी को संदेश देंगे की तुम चाहे कितना भी कुछ कर लो हम अडानी का साथ नहीं छोड़ेंगे ! यह तो स्पष्ट हो गया कि भाजपा सरकार किसी के दबाव में आकर देश में जातिगत जनगणना नहीं करवाएगी, प्रधानमंत्री अपने विवेक से जाति जनगणना करवाएंगे जिसका संकेत उन्होंने केरल से दे दिया है इसीलिए मैंने कहा था कांग्रेस को जश्न नहीं मंथन करना चाहिए ! और कांग्रेस हाई कमान को ऐसे रणनीतिकार ढूंढने चाहिए जो भारतीय जनता पार्टी के इरादों को पहले से ही भापले !





                        

 



देवेंद्र यादव,  कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most