भगवंत यूनिवर्सिटी के हेमंत चौहान का नेशनल के लिए राजस्थान सॉकर फुटसल सीनियर टीम में हुआ चयन*



*भगवंत यूनिवर्सिटी के हेमंत चौहान का नेशनल के लिए राजस्थान सॉकर फुटसल  सीनियर टीम में हुआ चयन*




*हेमंत चौहान का हुआ राजस्थान सॉकर फुटसल सीनियर टीम में चयन*

प्रेस विज्ञप्ति:- भारतीय सॉकर फुटसल फेडरेशन व गुजरात सॉकर फुटसल संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 4 से 6 जनवरी 2025 तक  गुजरात के अहमदाबाद शहर में 16वीं सीनियर नेशनल सॉकर फुटसल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। अजमेर जिला सॉकर फुटसल संघ सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए भगवंत यूनिवर्सिटी के छात्र हेमंत चौहान का चयन राजस्थान सीनियर टीम में किया गया है।

राजस्थान टीम का कैंप जयपुर में दिनांक 1 से 2 जनवरी तक लगाया गया है। हेमंत चौहान  का राजस्थान टीम मे चयन गोल कीपर के तौर पर किया गया है। चौहान का नेशनल जाने से पहले किशनगढ़ स्थित इंटरनेशनल डीपीएस स्कूल डायरेक्टर डाॅ मनोज ने खिलाड़ी को ट्रैकसूट प्रदान किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर के सॉकर फुटसल खिलाड़ियों ने भी हेमंत को शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most