मोदी की पतंग कब और कैसे कटे, वहीं कांग्रेस के हाथ में दो डोर और आ गई चाइना वाली और दूसरी अमेरिका वाली ! इंतजार है मकर संक्रांति का और मलमास का !
यूं तो मकर संक्रांति का सभी को इंतजार रहता है, मगर इस बार इंतजार के साथ साथ दिल में उत्सुकता है और बेचैनी भी, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार मलमास चल रहा है और मलमास में शुभ कार्य नहीं होते हैं इसलिए एक मायने में इंतजार मकर संक्रांति का रहता है, क्योंकि शुभ कार्य मलमास के गुजरने के बाद किए जाते हैं, राजनीतिक और मीडिया की गलियारों में बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा हो रही है कि मलमास के बाद बिहार में बड़ा राजनीतिक खेल होगा, इसका लोगों को इंतजार भी है उत्सुकता भी है और बेचैनी भी है !
इंतजार आम जनता को है उत्सुकता कांग्रेस के नेताओं दिलों में हे और बेचैनी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दिलों में हे ?
बिहार में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार हे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है, बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा की बैसाखी के सहारे सरकार में है तो वही केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के सहारे पर है ! दोनों की डोर केंद्र और राज्य में एक दूसरे के हाथ में है, दोनों की डोर कमजोर तो है मगर इस कदर उलझी हुई है की लगता नहीं है कि दोनों की पतंग आसानी से कट जाएगी, क्योंकि नीतीश कुमार की पतंग को लूटने के लिए आरजेडी तैयार है लालू प्रसाद यादव ने अपनी डोर नीतीश कुमार के हाथों में देने को कह दिया है, बिहार में लालू प्रसाद यादव की डोर भारतीय जनता पार्टी की डोर से अधिक मजबूत है, जो नीतीश कुमार की पतंग को गिरने नहीं देगी बल्कि लालू प्रसाद यादव की डोर भारतीय जनता पार्टी की पतंग को कमजोर भी कर सकती है जिसकी बड़ी बेचैनी भाजपा में दिखाई दे रही है यदि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव की डोर का सहारा लिया तो केंद्र में भाजपा की पतंग का क्या होगा ?
भाजपा की पतंग को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र से भी अलग-अलग डोर पतंग बाजी के राजनीतिक मैदान में नजर आ रही है, जो केंद्र में उड़ रही नरेंद्र मोदी की पतंग को शायद कटने नहीं देगी, और मोदी की पतंग को गिरने से बचा लेंगे ?
कांग्रेस के नेताओं के दिलों में पतंग लूटने की बेसब्री दिखाई दे रही है, कांग्रेस संविधान आरक्षण बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान जैसी डोरो को अपने हाथ में लेकर बेसब्री से इंतजार कर रही है कि मोदी की पतंग कब और कैसे कटे, वहीं कांग्रेस के हाथ में दो डोर और आ गई चाइना वाली और दूसरी अमेरिका वाली !
इंतजार है मकर संक्रांति का और मलमास का !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment