गंगा में डुबकी लगाने से पेट नहीं भरेगा पेट भरने के लिए रोटी चाहिए और रोटी के लिए रोजगार चाहिए, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आलोचना भी की मगर मल्लिकार्जुन खड़गे का यह मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में चलेगा क्या?
दलित नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मऊ में दिया गया वह बयान, की गंगा में डुबकी लगाने से पेट नहीं भरेगा पेट भरने के लिए रोटी चाहिए और रोटी के लिए रोजगार चाहिए, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आलोचना भी की मगर मल्लिकार्जुन खड़गे का यह मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में चलेगा क्या, और इस मुद्दे से चुनाव में फायदा भारतीय जनता पार्टी को होगा या फिर कांग्रेस को होगा ? क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली चुनाव में नजर नहीं आ रहे थे वह 29 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए नजर आए, और राहुल गांधी ने लंबे इंतजार के बाद अपने चुनावी प्रचार का श्री गणेश दिल्ली स्थित वाल्मीकि मंदिर से किया, कांग्रेस के दोनों बड़े नेता मल्लिका अर्जुन खरगे और राहुल गांधी का फोकस दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं पर अधिक दिखाई दिया !
देश के अंदर गरीबी बेरोजगारी और भुखमरी भी दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग में अधिक है, शायद इसीलिए 27 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि गंगा में डुबकी लगाने से पेट नहीं भरेगा पेट तो रोटी से भरेगा और रोटी के लिए रोजगार जरूरी है और देश में रोजगार की कमी है !
क्योंकि मल्लिकार्जुन स्वयं दलित है और वह दलितों की पीड़ा को अच्छे से समझते हैं, इसलिए दलितों पर मल्लिका अर्जुन खड़गे का प्रभाव पढ़ना स्वाभाविक है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे के बयान की निंदा करने लगे मगर मल्लिका अर्जुन खड़गे की निंदा करने से भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा होगा या फिर नुकसान यह तो वक्त बताएगा मगर मल्लिका अर्जुन खड़गे ने बयान देकर भारतीय जनता पार्टी को अपने जाल में फंसा लिया भारतीय जनता पार्टी के नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे के बयान को लेकर आलोचना करेंगे उसका नुकसान कांग्रेस को नहीं होगा बल्कि भारतीय जनता पार्टी को अधिक होगा, क्योंकि मल्लिका अर्जुन खड़गे न यह बयान उस पावन धरती से दिया था जिस धरती को दलित आदिवासी और पिछड़ी जाति के लोग पूजते हैं और बाबा साहब अंबेडकर को अपना भगवान मानते हैं और बाबा साहब अंबेडकर ने भी अपने समाज के लोगों को रोजगार मिले शिक्षा मिले और भूखे नहीं सोए इसके लिए संघर्ष किया था, 27 जनवरी को बाबा साहब की जन्मस्थली पर दलित नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे ने भी बाबा साहब की इस बात को दोहराया जो चिंता बाबा साहब को दलितों को लेकर थी !
भारतीय जनता पार्टी मल्लिका अर्जुन खड़गे की आलोचना कर मल्लिकार्जुन खड़गे के जाल में फंस गई ! क्योंकि दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोग रोजगार को लेकर परेशान हैं देश की 80 करोड़ जनता सरकार के 5 किलो अनाज पर निर्भर है ! ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान दलित आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों के मन में घर करेगा और इसका नुकसान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को होगा ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment