अरविंद केजरी अपने ही जाल में खुद फंस गए ?

 अरविंद केजरी अपने ही जाल में खुद फंस गए ? 




यह सवाल इसलिए क्योंकि दिल्ली चुनाव के बीच, आम आदमी पार्टी ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक पोस्टर जारी किया है, सवाल यह है कि क्या देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस और उसके नेता भ्रष्ट हैं और देश में यदि ईमानदार पार्टी है तो वह है आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल ?

सवाल खड़ा होता है कि क्या अरविंद केजरीवाल अपने ही जाल में खुद फस गए ?

इसे समझने के लिए सबसे पहले आम आदमी पार्टी की उत्पत्ति और आम आदमी पार्टी का दिल्ली की सत्ता में आना अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री बनना इसे समझना होगा !

आम आदमी पार्टी की उत्पत्ति कैसे हुई किन-किन लोगों ने आम आदमी पार्टी का निर्माण किया और कैसे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मजबूत कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार को सत्ता से बाहर कर अपनी सरकार बनाई और उसके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने !

जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी का निर्माण किया और पार्टी को दिल्ली की सत्ता तक पहुंचाया उनमें से कितने लोग आम आदमी पार्टी में हैं, और वह आम आदमी पार्टी से कैसे अलग हुए या उन्हें अलग किया गया और अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के एक छत्र नेता बन गए ?

क्या आम आदमी पार्टी के भीतर अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने वाले नेता है या नहीं है, और यदि नहीं है तो क्यों नहीं है, इसे समझना होगा और इसी से पता चलेगा कि क्या अरविंद केजरीवाल अपने जाल में खुद फंस गए !

आम आदमी पार्टी दिल्ली में इसलिए लोकप्रिय हुए क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार की योजना बेहतर शिक्षा बेहतर स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक है और इन योजनाओं को देने वाले  मंत्री थे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन!

इन दोनों मंत्रियों की योजनाओं ने आम आदमी पार्टी का दिल्ली मैं राजनीतिक ग्राफ बढ़ाया और इन दोनों नेताओं का भी दिल्ली में राजनीतिक ग्राफ बड़ा , मनीष  सिसोदिया दिल्ली में इतने लोकप्रिय नेता हो गए थे भविष्य में आम आदमी पार्टी के भीतर अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे सकते थे मनीष सिसोदिया तो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी थे जो लोकप्रियता में तो सत्येंद्र जैन भी काम नहीं थे मगर अचानक भ्रष्टाचार के आरोप में सबसे पहले यह दोनों नेता ही जेल गए !

इन दोनों के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर राज्यसभा सांसद संजय सिंह तेजी से देश की राजनीति में उभरता हुआ तेज तर्रार नेता के रूप में अवतरित हुए जो संसद से लेकर सड़क पर जनता की आवाज को बुलंद करते हुए दिखाई देने लगे इनका राजनीतिक ग्राफ भी देश की राजनीति में तेजी से बढ़ने लगा मगर इन्हें भी जेल जाना पड़ा और अंत में  स्वयं अरविंद केजरीवाल भी जेल गए और जेल से ही अपनी राज्य सरकार को चलाने का प्रयास किया मगर यह संभव नहीं हो पाया तब अचानक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल सामने आई और लगने लगा कि अरविंद केजरीवाल की जगह उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है मगर केजरीवाल यह नहीं कर पाए और मुख्यमंत्री बनाया आतिशी को, जबकि संजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा था संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा में पहुंचाया संजय सिंह को आतिशी की जगह मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता था ! संजय सिंह जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार को सड़क से लेकर संसद तक घेर रहे थे उससे उनकी राजनीतिक लोकप्रियता जनता की नजर में तेजी से बढ़ रही थी ! संजय सिंह नहीं तो गोपाल राय को भी बनाया जा सकता था जिनकी बदौलत आम आदमी पार्टी को पूर्वांचल के मतदाताओं ने अपना समर्थन देकर दिल्ली में बड़ी संख्या में विधानसभा सीट जितवाई थी ! मगर अरविंद केजरीवाल ने आ तिशी पर ही भरोसा क्यों किया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया ! क्या केजरीवाल को अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ी चिंता थी इसलिए उन्होंने संजय सिंह या गोपाल राय को मुख्यमंत्री नहीं बना कर आतिशी को बनाया ! अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों अरविंद केजरीवाल और उसके नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं जो नेता दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ताकत  थे सिसोदिया संजय सिंह सत्येंद्र जैन कहीं ना कहीं कमजोर नजर आ रहे हैं संजय सिंह तो आज भी सक्रिय और दमदार नजर आ रहे हैं मगर सिसोदिया और जैन कहां है ? इन नेताओं की बदौलत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में दमदार जीत हासिल की थी, जो भविष्य में अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी के भीतर बड़ी राजनीतिक चुनौती दे सकते थे ! मगर यह तीनों नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाकर कमजोर नजर आ रहे हैं ? और यही वजह है कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को अपनी सरकार को बरकरार रखने के लिए पसीने आ रहे हैं !

                        


 देवेंद्र यादव,   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most